बिग बॉस के घर में पिछले आठ हफ्तों से चल रहा माहौल अब पूरी तरह से बदल चुका है। क्योंकि घर के दो टुकड़े हो चुके हैं। बता दें कि पुनीश और प्रियांक घर के टूटने की सबसे बड़ी वजह निकलकर सामने आए हैं...
विज्ञापन
2 of 6
Bigg Boss 11
बिग बॉस के घर में झगड़ा रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। पुनीश और प्रियांक में कलह इतनी बड़ गई है कि दोनों एक-दूसरे को जान से मारने पर उतारू हो गए हैं। दरअसल, आकाश के बेनाफ्शा के प्राइवेट पार्ट पर भद्दी टिप्पणी करने का मामला अभी तक शांत नहीं हुआ है।
विज्ञापन
3 of 6
Bigg Boss 11
बता दें कि प्रियांक और पुनीश में ये बात इतनी बढ़ गई है कि दोनों मरने-मारने को तैयार हो गए हैं। पुनीश ने प्रियांक से साफ-साफ कह दिया है कि 'तू मेरा पाला हुआ कुत्ता है, मेरी रोटियां खाता है और जिंदगी में मेरी दया से पल रहा है।' वहीं इसके जवाब में प्रियांक ने भी कह दिया कि 'तू तो शो में हम लोगों के सहारे पल रहा है।'
4 of 6
Bigg Boss 11
लेकिन दोनों की मुंहजोरी यहीं नहीं रुकी। इसी बीच प्रियांक के मुंह से थूंक निकलर सीधा पुनीश की शर्ट पर जा गिरा और इसके बाद तो पुनीश ने ना दाएं देखा ना बाएं सीधे प्रियांक की शर्ट पर थूक डाला और गुस्से में आकर यहां तक कह दिया कि वे प्रियांक गोली मार देंगे।
विज्ञापन
5 of 6
Bigg Boss 11
इसके बाद लव भी प्रियांक का पक्ष लेते हुए लड़ाई में जा कूदे लेकिन बंदगी ने जोरदार जवाब देते हुए कहा कि 'तू क्यों बीच में आ रहा है।' फिर पुनीश और प्रियांक एक-दूसरे की औकात को लेकर टिप्पणियां करने लगे।
इसी बीच बंदगी ने प्रियांक पर ऐसा कमेंट्स किया कि उनके होश उड़ गए। बंदगी जो कि घर में पुनीश की गर्लफ्रेंड है, ने कहा कि 'प्रियांक मुझे पता है कि तू किस किस के साथ सोकर आया है।' इसके बाद तो प्रियांक का पारा और भी हाई हो गया। ऐसे में प्रियांक का साथ देने हिना खान भी इस लड़ाई में जा कूदी और सीधे बंदगी को टारगेट किया।