फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बीमारी का शिकार हुआ टीवी का ये टॉप अभिनेता, सोशल मीडिया पर अब फैंस मांग रहे दुआ

Thu, 19 Sep 2019 02:27 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Mohsin Khan - फोटो : instagram
मोहसिन खान (Mohsin Khan) के प्रशंसकों को यह खबर परेशान कर सकती है। मोहसिन को डेंगू हुआ है जिसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर दी। मोहसिन 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) सीरियल में कार्तिक गोयनका का लीड रोल निभा रहे हैं। इस सीरियल में कार्तिक और नायरा की जोड़ी प्रशंसकों को खूब रास आती है। 
विज्ञापन

2 of 5
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai - फोटो : file photo
मोहसिन खान ने ट्वीट किया- 'मुझे डेंगू हो गया है। बहुत लंबे वक्त तक बाहर रहते हैं तो सावधान रहिए। जल्दी ठीक हो जाऊंगा, इंशाअल्लाह।' मोहसिन के इस ट्वीट के बाद प्रशंसक सोशल मीडिया पर उनके ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- 'जल्दी ठीक हो जाओ। उम्मीद करता हूं तुम जल्दी रिकवर करोगे। अपना ध्यान रखो मोहसिन।'
 
 
विज्ञापन

3 of 5
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai - फोटो : twitter
एक अन्य यूजर ने लिखा- 'जल्दी ठीक हो जाओ। हम लोगों को पता है तुम बहुत मजबूत हो और जल्दी रिकवर करोगे।' मोहसिन खान ने अपने करियर की शुरुआत साल 2014 में 'लव बॉय चांस' सीरियल से की थी। इसके बाद मोहसिन कई सारे सीरियल्स में नजर आए।
 

4 of 5
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai - फोटो : twitter
इन सीरियल्स में 'मेरी आशिकी तुम से ही', 'निशा और उसके कजिन्स', 'प्यार तूने क्या किया', 'ड्रीम गर्ल: एक लड़की दीवानी सी' शामिल है। मोहसिन इस वक्त 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सीरियल में नजर आ रहे हैं। इस सीरियल ने हाल ही में 3 हजार एपिसोड्स पूरे किए हैं। इस सीरियल से मोहसिन साल 2016 से जुड़े हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ये रिश्ता क्या कहलाता है - फोटो : सोशल मीडिया
आपको बता दें, 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' टीआरपी के मामले में नंबर एक पोजीशन पर बीते कई हफ्तों से काबिज है। इस सीरियल की कहानी इस वक्त कार्तिक, नायरा और वेदिका के इर्द गिर्द घूम रही है। शो में दिखाया जा रहा है कि धीरे-धीरे कार्तिक की जिंदगी में दोबारा नायरा की वापसी हो रही है जो वेदिका को बिल्कुल भी रास नहीं आ रहा। 

यह भी पढ़ें:- कपिल शर्मा ने AAP छोड़ने को लेकर ली कुमार विश्वास की चुटकी, मिला मजेदार जवाब
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें