पिछले महीने टीवी की मशहूर एक्ट्रेस जूही परमार और एक्टर सचिन श्रॉफ ने एक दूसरे से तलाक ले लिया। इसके बाद खबर आई कि एक्ट्रेस तोरल रसपुत्र का भी तलाक हो चुका है। अब टीवी जगत से एक और तलाक की खबर सामने आ रही है। खबर है कि टीवी के मशहूर एक्टर अविनाश सचदेव ने शालमाली देसाई से तलाक ले लिया है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
Avinash Sachdev
SpotboyE.com से बातचीत के दौरान अविनाश सचदेव ने इस बात का खुलासा किया है। बता दें दोनों ने 12 जून 2015 को शादी की थी। अविनाश और शलमाली ने काफी समय तक एक-दूसरे को डेट किया और फिर शादी कर ली।
विज्ञापन
3 of 4
शालमाली को हमेशा ये लगता था कि अविनाश का अफेयर किसी और महिला से हैं ऐसे में पिछले 1 साल से दोनों के बीच रिश्ते सामान्य नहीं थे दोनों के बीच अक्सर लड़ाईया होने लगी। दोनों के परिवारवालों ने रिश्ते को बचाने की सलाह दी लेकिन जब चीजे खराब हो गई तो दोनों ने तलाक का फैसला ले लिया।
अविनाश और शालमाली ने लव मैरिज की है। दोनों के बीच अफेयर उस समय शुरू हुआ जब वो 'इस प्यार को क्या नाम दूं' के दूसरे सीजन की शूटिंग कर रहे थे। अविनाश और शलमाली ने काफी समय तक एक-दूसरे को डेट किया और फिर शादी कर ली।