फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अविका गौर का ब्वायफ्रेंड मिलिंद के लिए खास बर्थ डे विश, रोमांटिक तस्वीर साझा कर 'बालिका वधू' ने जताया प्यार

Sun, 28 Mar 2021 02:40 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अविका गौर, मिलिंद चंदवानी - फोटो : इंस्टाग्राम
टीवी शो 'बालिका वधू' मे आंनदी का किरदार निभाकर घर घर फेमस हुईं एक्ट्रेस अविका गौर अक्सर सुर्खियों में आ जाती हैं। कभी अपनी ग्लैमरस तस्वीरों की वजह से तो कभी ब्वॉयफ्रेंड मिलिंद को लेकर। अविका ने कुछ समय पहले ही अपनी निजी जिंदगी के बारे में खुलकर बताया था। जिसके बाद से अक्सर दोनों एक दूसरे के लिए प्यार का इजहार करते नजर आते हैं। इसी बीच आनंदी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक खास पोस्ट शेयर की है जिसमें वो बड़े ही रोमांटिक अंदाज में मिलिंद को बर्थ डे विश कर रही हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
अविका गौर, मिलिंद चंदवानी - फोटो : इंस्टाग्राम
दरअसल, अविका ने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से ब्वॉयफ्रेंड मिलिंद चंदवानी के लिए एक खास पोस्ट साझा किया है। बता दें कि अविका ने दोनों की एक बेहद रोमांटिक तस्वीर साझा की है। साथ ही एक प्यार भरा कैप्शन भी लिखा है। फैंस को यह तस्वीर और लिखा कैप्शन काफी पसंद आ रहा है और वो जमकर इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और प्यार लुटा रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
अविका गौर - फोटो : इंस्टाग्राम
अविका ने लिखा,  हैप्पी बर्थडे, आप ही हैं जिसने मुझे वो इंसान बनाया जो मैं आज हूं। मैं आपकी वजह से ही एक विनम्र इंसान बनी हूं, आपसे ही मुझे प्रेरणा मिलती है। आप ही हो जिसने मुझे विश्वास दिलाया कि प्यार के साथ भी जीवन जिया जा सकता है। आपने मुझे हर रोज खुद से प्यार करना सिखाया है। मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं और आपको अपने जीवन में पाकर काफी खुश हूं। अविका की इस पोस्ट पर न केवल फैंस बल्कि कई टीवी सितारों ने भी रिएक्ट किया है। 

4 of 5
अविका गौर, मिलिंद चंदवानी - फोटो : इंस्टाग्राम
वहीं मिलिंद ने भी अविका की इस पोस्ट पर प्यार भरा रिप्लाई किया है। उन्होंने लिखा कि, परिवार ही सब कुछ है, मेरे जीवन के सबसे महत्वपूर्ण लोगों के साथ जश्न मनाने का मजा ही कुछ और है। अविका ने एक सुंदर रोमेंटिक डिनर प्लान किया है और  मेरे पूरे परिवार ने मेरे लिए पूरे घर को सजाया है। साथ ही सभी ने मिलकर मेरे लिए एक वीडियो भी बनाया जिसे देखकर मुझे हंसना भी आया और रोना भी। मेरी जिंदगी के कुछ हसीन पलों मे से हैं यह कुछ तस्वीरें। बता दें कि मिलिंद टीवी रिएलिटी शो रोडीज में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ चुके हैं और 27 मार्च को उन्होंने अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अविका गौर - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि अविका ने जबसे अपना वजन कम किया है तबसे वो और ज्यादा सुर्खियों में आ गई हैं। हाल ही में अविका ने अपने वेट लॉस जर्नी के बारे में भी बताया था। एक्ट्रेस ने बताया कि कुछ समय पहले तक उन्हें लगता था कि वो बेस्ट शेप में नहीं है और इसलिए उन्होंने जमकर मेहनत की। बता दें कि अविका ने करीब 13 किलो तक वजन कम किया है। बीते कुछ समय पहले भी अपनी बिकिनी फोटोज को लेकर अविका सुर्खियों में आ गई थीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें