'और भाई क्या चल रहा है' सीरियल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
धारावाहिक ‘और भई क्या चल रहा है?’ में रमेश प्रसाद मिश्रा की भूमिका निभा रहे अंबरीश बॉबी कहते हैं, ‘‘एक ऐसे दिलचस्प शो का हिस्सा बनने का मौका पाना, सेट पर एक बेहतरीन परिवार का मिलना और शो के जरिये घर-घर में पहचान बनाना, इन सारी बातों ने इस सफर को और भी खास बना दिया है। इस शो में रमेश प्रसाद मिश्रा के रूप में मेरे अभिनय के लिए मुझे हाल ही में पुरस्कार मिला तो मेरी खुशी का ठिकाना ही नहीं था। मैं उन सभी लोगों का आभारी हूं,जो हमारा शो देखते हैं और हमें इतना ज्यादा प्यार करते हैं और हमारी पूरी टीम की तारीफ करते हैं। वर्ष 2022 में, हम मनोरंजन के स्तर को और भी बढ़ाना जारी रखेंगे और एक-के-बाद-एक मजेदार एपिसोड्स से मनोरंजन करते रहेंगे।”