असित मोदी
- फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान असित मोदी ने कहा, 'शो में दयाबेन का किरदार तो लौटने वाला है, लेकिन इसे दिशा वकानी नहीं निभाएंगी। दिशा की रिप्लेसमेंट के लिए ऑडिशन जारी हैं और जल्द ही कोई नई अभिनेत्री दयाबेन का किरदार निभाने के लिए मिल जाएगी।' जब असित मोदी से पूछा गया कि दिशा ने शो को पांच साल पहले छोड़ दिया था, तो ऐसे में उनका रिप्लेसमेंट लाने में इतने समय कैसे लगा? इस पर असित मोदी ने कहा, 'दिशा ने शादी के बाद भी हमारे साथ कुछ वक्त तक काम किया था। इसके बाद उन्होंने अपने बच्चे के लिए ब्रेक लिया। उन्होंने कभी शो को छोड़ा नहीं था।'