फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्यनंदा बाबू के सिर पर सजा ‘सारेगामापा लिटिल चैंप्स’ की विजेता का ताज, मिला पांच लाख रुपये का नकद इनाम

Mon, 12 Oct 2020 12:31 AM IST
Mishra Mishra अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 6
आर्यनंदा बाबू और जजेस - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अपने टैलेंटेड कंटेस्टेंट्स की जबर्दस्त परफॉर्मेंस के साथ दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने के बाद 11 अक्टूबर की शाम जी टीवी के पॉपुलर सिंगिंग रियलिटी शो ‘सारेगामापा लिटिल चैंप्स’ के आठवें सीजन का शानदार समापन हुआ। इस ग्रैंड फिनाले एपिसोड में जैकी श्रॉफ, शक्ति कपूर और गोविंदा जैसे खास मेहमानों की उपस्थिति में जबर्दस्त रोमांच देखने को मिला। इस सीजन की सबसे बेहतरीन परफॉर्मर्स में से एक आर्यनंदा बाबू को सारेगामापा लिटिल चैंप्स की विजेता के रूप में चुना गया। उन्हें एक प्रतिष्ठित ट्रॉफी के अलावा नगद पुरस्कार के रूप में 5 लाख रुपए का चेक भी दिया गया।
विज्ञापन

2 of 6
प्रतियोगी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इस प्रतियोगिता में हर चुनौती को पार करते हुए आर्यनंदा को कड़ी टक्कर देने वाले फाइनलिस्ट्स - रणिता बनर्जी और गुरकीरत सिंह को क्रमशः फर्स्ट एवं सेकंड रनर अप घोषित किया गया। विजेताओं का चुनाव पब्लिक वोटिंग के आधार पर किया गया, जिसे दर्शकों का जबर्दस्त प्रतिसाद मिला। 
विज्ञापन

3 of 6
आर्यनंदा बाबू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अपनी जीत से बेहद उत्साहित आर्यनंदा ने कहा, “ईमानदारी से कहूं तो मेरा सपना सच हो गया है! सारेगामापा लिटिल चैंप्स का यह सफर मेरे लिए सीखने का एक बढ़िया अनुभव रहा। मैं सभी मेंटर्स और जजों की आभारी हूं, जिन्होंने हमेशा मुझे सपोर्ट किया और एक सिंगर के रूप में अपनी काबिलियत पहचानने में मेरी मदद की। जहां मेरा यह यादगार सफर अब खत्म हो रहा है, वहीं मैं उन दोस्तों की अनमोल यादें अपने साथ लेकर जाऊंगी, जो मैंने इस दौरान बनाए हैं, और उस ज्ञान को, जो मैंने सीखा है और सबसे जरूरी वो रिश्ते, जो जिंदगी भर के लिए जजों और ज्यूरी सदस्यों के साथ बन गए हैं। मुझे बेहद खुशी है कि मुझे अपना टैलेंट दिखाने का यह अवसर मिला और मैं सारेगामापा लिटिल चैंप्स और जी टीवी की आभारी हूं कि उन्होंने मुझे यह अवसर दिया।”

4 of 6
सारेगामापा लिटिल चैंप्स - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
आर्यनंदा की जीत पर जज अल्का याग्निक ने कहा, “आर्यनंदा इस शो की शुरुआत से ही बेहतरीन परफॉर्मर रही हैं। पूरे शो के दौरान वो अपनी शानदार परफॉर्मेंस से हमें चौंकाती रही हैं। वो इस मंच की सबसे बेहतरीन सिंगर्स में से एक हैं और उनकी हर परफॉर्मेंस अचूक थी। मेरी ओर से आर्यनंदा और हमारे रनर अप्स - रणिता और गुरकीरत को हार्दिक शुभकामनाएं, जिन्होंने कड़ा मुकाबला किया और इस मंच पर बेमिसाल सिंगर्स बनकर उभरे। यह पूरा सफर बेहद खुशनुमा रहा और मैं सभी कंटेस्टेंट्स को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देती हूं।"

 जज हिमेश रेशमिया ने कहा, “आर्यनंदा की जीत और उनका सफर, हर तरह से उन हजारों बच्चों के लिए एक प्रेरणा है, जिन्होंने अभी तक अपनी छिपी प्रतिभाओं को नहीं खोजा है। आर्यनंदा का उत्साह और जीतने की चाहत उनकी हर परफॉर्मेंस में नजर आई और मुझे खुशी है कि उनकी सारी ख्वाहिशें और दुआएं कबूल हो गई हैं। मेरा मानना है कि यहां हर कंटेस्टेंट एक विजेता है और यह तो बस उस सफलता की शुरुआत है, जो आगे उनके रास्ते में आने वाली है। मुझे उम्मीद है कि मैं भविष्य में कभी इनके साथ काम करूंगा।”
विज्ञापन

5 of 6
सारेगामापा लिटिल चैंप्स - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
जज जावेद अली ने कहा, “इस शो में कई मौके ऐसे आए जब आर्यनंदा ने अपनी परफॉर्मेंस से हमें हैरान कर दिया। वो इन सभी प्रतिभागियों के बीच सबसे प्रबल दावेदारों में से एक रही है और मुझे लगता है कि उसकी इच्छाशक्ति और जीतने के उत्साह ने ही उसे आज यह टाइटल दिलवाया है। मुझे लगता है वो बहुत आगे जाएगी, और मुझे यकीन है कि वो जिस क्षेत्र में भी कदम रखेगी, उसमें तरक्की करेगी। मेरी शुभकामनाएं और दुआएं सदा उसके साथ हैं।” 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सारेगामापा लिटिल चैंप्स - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सारेगामापा लिटिल चैंप्स का ग्रैंड फिनाले मनोरंजन के जबर्दस्त धमाल से कम नहीं था, जिसमें एक से बढ़कर एक परफॉर्मेंस और दिल छू लेने वाले एक्ट्स शामिल थे। इस शाम को शानदार बनाते हुए यह ग्रैंड फिनाले, शो के टॉप 7 फाइनलिस्ट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस के साथ शुरू हुआ। जहां ये लिटिल चैंप्स बॉलीवुड के मशहूर गानों की मेडली पर जबर्दस्त परफॉर्मेंस देने आखिरी बार इस मंच पर उतरे, वहीं अल्का याग्निक, हिमेश रेशमिया और जावेद अली ने भी अपनी दिलकश प्रस्तुति से मंच पर समा बांध दिया, जिन्हें देखकर ज्यूरी सदस्य और कंटेस्टेंट्स जोश से भर गए। 

जाने-माने संगीतकार एवं गायक ए.आर. रहमान को दिया गया जावेद अली का मनमोहक ट्रिब्यूट इस शाम का सबसे बड़ा आकर्षण था। इसके अलावा, बॉलीवुड के सदाबहार दौर के सितारों जैकी श्रॉफ, गोविंदा और शक्ति कपूर ने अपने सुनहरे दौर के गुदगुदाने और दिल छू लेने वाले कुछ यादगार किस्से भी सुनाए।

CBI के सामने बयान से पलटी रिया चक्रवर्ती की पड़ोसन, बोलीं- 13 जून को... ऐसा नहीं देखा

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें