फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथ मिलाते नजर आए 'राम' और 'रावण', सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ये पुरानी तस्वीर

Mon, 20 Apr 2020 04:54 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
'राम' और 'रावण' - फोटो : ट्विटर
रामानंद सागर के प्रतिष्ठित धारावाहिक 'रामायण' में रावण का वध होते ही सोशल मीडिया पर मीम्स और शो के बारे में तमाम रोचक जानकारियां तैरने लगीं। इनमें सबसे ज्यादा वायरल हो रहा था एक फोटो, जिसमें भगवान श्री राम और रावण खुशी से एक दूसरे के साथ हाथ मिलाते हुए नजर आ रहे हैं। यह फोटो इस सोशल मीडिया के दौर में भी लोगों के लिए कौतूहल का कारण बन गया है। 
विज्ञापन

2 of 5
Ramayan - फोटो : Instagram
खबर आगे बढ़ाने से पहले आपको बताते चलें कि 80 के दशक के अंत में शुरू हुए रामानंद सागर के धारावाहिक 'रामायण' ने इस कोरोना काल में टीवी पर वापसी की। इस शो को वापसी पर भी दशकों से ऐसी प्रतिक्रिया मिली कि इसने टीवी पर टीआरपी के पांच साल पुराने कीर्तिमानों को भी ध्वस्त कर दिया। 
विज्ञापन

3 of 5
Ramayan - फोटो : Social Media
बीते शनिवार को जैसे ही भगवान राम ने लंकापति रावण का वध किया, वैसे ही सोशल मीडिया पर तरह तरह के मीम्स और अनदेखे फोटोज वायरल होना शुरू हो गए।

4 of 5
Ramayan - फोटो : Twitter
दरअसल यह फोटो उस समय की है जब इस शो की शूटिंग चल रही थी। इस फोटो को शायद 'रावण वध' सीक्वेंस से पहले खींचा गया था। क्योंकि उस समय अभिनेता अरुण गोविल भगवान श्री राम के अवतार में और अभिनेता अरविंद त्रिवेदी रावण के भेष में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
arun govil - फोटो : Social Media
कुछ ही समय पहले अरुण गोविल ने अपने सह कलाकारों दीपिका चिखलिया और सुनील लहरी के साथ 'द कपिल शर्मा शो' पर शिरकत की थी। शो पर रावण के बारे में सवाल पूछे जाने पर अरुण गोविल ने कहा था, 'अरविंद त्रिवेदी असल जिंदगी में बहुत अच्छे इंसान हैं। वह मेरे बहुत अच्छे दोस्त भी हैं।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें