फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेघर होते ही अर्शी ने पुनीश और लव का नाम लेकर ऐसा क्यों बोला, मुझे शर्म आ रही है...

Tue, 26 Dec 2017 04:44 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
बिग बॉस 11 से बेघर होने के बाद अर्शी खान काफी उदास नजर आ रही हैं। दरअसल उन्हें अपने आप से शर्म आ रही है कि शो के अंतिम दिनों में वह घर के कमजोर व कॉमन कंटेस्टेंट पुनीश शर्मा और लव त्यागी से पहले ही बाहर हो गईं। 

पढ़ेंः Bigg Boss 11: फिर टीवी एक्टर पर निशाने पर आईं हिना, बोले-इंडस्ट्री में इसके लिए जगह नहीं
विज्ञापन

2 of 4
Arshi Khan
इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि घर से बेघर होने के लिए जब सलमान खान ने उनका नाम लिया तो उन्हें यकीन ही नहीं हुआ। अर्शी ने बताया कि उस समय उन्हें अपने आप पर शर्म आ रही थी कि जो कंटेस्टेंट घर में रहना डिजर्व नहीं करते जिनमें प्रियांक शर्मा, पुनीश शर्मा और लव त्यागी आते हैं, उनकी जगह अर्शी आउट हो गईं। 
विज्ञापन

3 of 4
Arshi Khan
उन्हें बिग बॉस के इस फैसले पर यकीन ही नहीं हो पा रहा था। अर्शी अपने आप को टॉप 5 कंटेस्टेंट के रूप में सोच रही थीं। उन्हें ये भरोसा था कि वो बिग बॉस के अंतिम पड़ाव तक जाएंगी। अर्शी अपने आप को एक बेहतर कंटेस्टेंट के रूप में सोचती हैं।

पढ़ेंः Bigg Boss 11: इस बार नॉमीनेट हुए ये दो बेस्ट फ्रेंड्स, घरवाले भी हो गए हैरान
विज्ञापन

4 of 4
Arshi khan
आपको बता दें कि अर्शी खान ने घर में नॉमीनेशन को लेकर चल रही चर्चा में हिस्सा लिया था और इसी के चलते बिग बॉस ने उन्हें भी नॉमीनेट कर दिया था। घर से बेघर होने के बाद अर्शी ने बताया कि उन्होंने घर में सब लोगों के साथ बहुत इन्जॉय किया। उन्होंने घरवालों से बहुत कुछ सीखा। उन्होंने शिल्पा के साथ किए गंदे व्यवहार पर माफी भी मांगी और यह माना कि उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें