फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 11: अर्शी के उत्तेजक खुलासों पर बोले पिता, ये शो की जरूरत और मुझे बेटी पर गर्व

Sun, 26 Nov 2017 01:17 PM IST
amarujala.com- Presented by :आनंद
विज्ञापन
1 of 5
बिग बॉस के सीजन 11 में अर्शी खान सबसे विवादित सदस्य हैं। घर में उन्होंने अपनी प्राइवेट लाइफ के बारे में कई खुलासे किए हैं। अर्शी के उत्तेजक खुलासों पर पहली बार इसके पिता का बयान सामने आया। साथ ही, ये कहकर सनसनी कि अर्शी खान सलमान खान की पहली पसंद है।
 
विज्ञापन

2 of 5
28 नवंबर को अर्शी के 27वें जन्मदिन की जानकारी देने मीडिया के सामने आए अर्शी खान के पिता मोहम्मद अरमान खान ने कहा कि मेरी बेटी अर्शी बिग बॉस की सबसे फेमस कंटेस्टेंट है। वह अभी तक केवल एक बार नॉमीनेट हुई। खुद सलमान तीन बार टीवी पर अर्शी को सपोर्ट कर चुके हैं। जाहिर है वे उसे पसंद करते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
बेटी अर्शी के विवादित बयानों पर पिता अरमान बोले कि गेम को चलाने और आगे बढ़ाने के लिए शो में उत्तेजना होना जरूरी है। हालांकि, मेरी बेटी काफी सुंदर और समझदार है। वह दूसरों को कॉपी नहीं करती, बल्कि अपनी समझदारी के हिसाब से खेल रही है। उन्हें उम्मीद है कि अर्शी ही बिग बॉस के इस सीजन की विजेता होंगी।

4 of 5
गौतलब है कि कुछ दिन पहले अर्शी ने अपने दादा को लेकर एक बड़ा बयान दिया था। अर्शी ने कहा था कि उनके दादा भोपाल के सबसे कैरेक्टरलेस इंसान थे उनकी 18 पत्नियां थीं। इस बारे में अर्शी के पिता अरमान ने कहा, 'अर्शी के दादा की 1945 में उस समय मौत हो गई थी जब मैं 4 साल का था और उन्होंने केवल दो शादी की थी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अरमान ने बताया, मैंने अपने पिता के बारे में अर्शी से ज्यादा बातचीत नहीं की है।' 'मेरे पिता मोहम्मद सुलेमान खान आजादी से पहले भोपाल की सेंट्रल जेल में जेलर थे। अर्शी की मां नादिरा ने कहा, 'पब्लिसिटी के परिवार को बीच में लाना ठीक नहीं है।  हम अफगानिस्तान से नहीं बल्कि भोपाल के जहांगीराबाद से ताल्लुक रखते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें