फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार साल तक अर्चना पूरन सिंह ने छिपाई थी अपनी शादी की बात, ससुराल वाले थे वजह

Wed, 09 Dec 2020 07:03 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
परमीत सेठी और अर्चना पूरन सिंह - फोटो : instagram
टेलीविजन के कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' में अक्सर बॉलीवुड सेलेब्स अपनी जिंदगी के उन राज से पर्दा उठाते हैं जो पहले किसी को नहीं पता होते। ये ऐसे राज होते हैं जिन्हें जानकर लोग हैरान रह जाते हैं। लेकिन इस बार कपिल के शो में कुछ अलग हुआ है। इस बार अपना राज इस शो की लाफ्टर मशीन अर्चना पूरन सिंह ने खोला है। अर्चना ने बताया कि उन्होंने अपनी शादी की बात को चार साल तक छिपाकर रखा था।
विज्ञापन

2 of 5
नेहा कक्कड़, रोहनप्रीत सिंह - फोटो : instagram/nehakakkar
दरअसल द कपिल शर्मा शो के हालिया ऐपिसोड में नेहा कक्कड़ अपने पति रोहनप्रीत सिंह के साथ पहुंची थीं। इस दौरान नेहा ने बताया कि वे इस साल ही अगस्त में रोहन ने मिली थीं। सब कुछ बहुत जल्दी हुआ और फिर दोनों ने शादी कर ली। इस पर कपिल ने पूछा कि दोनों के घरवालों ने शादी पर कोई एतराज तो नहीं जताया? नेहा और रोहन ने कहा कि दोनों के परिजन इस शादी के लिए खुशी-खुशी राजी हो गए।
विज्ञापन

3 of 5
परमीत सेठी और अर्चना पूरन सिंह - फोटो : instagram
इस दौरान अर्चना पूरन सिंह ने बताया कि परमीत सेठी के माता-पिता इस शादी के खिलाफ थे। उनको अर्चना का अभिनेत्री होना पसंद नहीं था। इसलिए उन्होंने इस शादी से इनकार कर दिया। लेकिन परमीत, अर्चना से शादी करने का फैसला कर चुके थे और वे इसके लिए अपने घरवालों के खिलाफ चले गए।

4 of 5
परमीत सेठी और अर्चना पूरन सिंह - फोटो : फाइल
अर्चना ने आगे बताया कि पंडित जी अगले दिन आए। उन दिनों वह, सैफ अली खान की फिल्म की शूटिंग कर रही थीं। अर्चना ने कहा मुझे बीच में हेयरड्रेसर का फोन आया, लेकिन मैंने कुछ नहीं बताया। और जल्दी जल्दी हमने फेरे लिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
परमीत सेठी और अर्चना पूरन सिंह - फोटो : File Photo
अर्चना ने कहा मैंने और परमीत ने अपनी शादी चार साल तक छिपाकर रखी। उन्होंने कहा कि उस दौर में सोशल मीडिया नहीं होता था वरना शायद ये बात नहीं छिप पाती। गौरतलब है कि अर्चना ने पहले पति को तलाक देने के बाद दूसरी शादी की थी।

खेसारी लाल यादव के नए गाने 'तू लड़की है ऑक्सीजन नहीं' ने मचाया धमाल, अभिनेता ने दिखाया अलग अंदाज

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें