फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lockdown के बीच अर्चना पूरन सिंह करवा रहीं पति परमीत सेठी से ऐसा काम, वीडियो हो रहा वायरल

Thu, 23 Apr 2020 09:39 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Archana Puran Singh, Parmeet Sethi - फोटो : Social Media
लॉकडाउन की वजह से पूरा देश बंद है, सभी लोग अपने घरों के अंदर ही रह रहे हैं। देश के ऐसे में हालातों में तमाम बॉलीवुड और टेलीविजन स्टार्स भी इस समय अपने घरों में ही कैद हैं। ये बॉलीवुड सेलेब्स इस समय का भरपूर फायदा उठा रहे हैं। कोई घरेलू कामकाज कर रहा है तो कोई करवा रहा है। ऐसे में अभिनेत्री और रियलिटी शो की जज अर्चना पूरन सिंह इस समय का भरपूर फायदा उठा रही हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Archana Puran Singh and Parmeet - फोटो : instagram
लॉकडाउन के बीच हर एक बॉलीवुड सेलेब अपने घर में ही हैं। कोई कुकिंग में हाथ आजमा रहा है, तो कोई लगा हुआ है घर की साफ सफाई करने में। लेकिन रियलिटी शो की जज और अभिनेत्री अर्चना पूरन सिंह इन दोनों ही कामों से इतर काम करवाने में लगी हुई हैं। वो भी अपने पति परमीत सेठी से।
विज्ञापन

3 of 5
परमीत सेठी - फोटो : Social Media
दरअसल अर्चना पूरन सिंह ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में अर्चना के पति और अभिनेता परमीत सेठी अपने गार्डन में झाड़ू लगा रहे हैं। इस काम में उनका हाथ बटा रही हैं मम्मीजी। इस वीडियो को साझा करते हुए अर्चना ने कैप्शन में लिखा है, 'आह... घरेलू शासन, जब पति हाथ में झाड़ू उठा ले... झगड़े के लिए नहीं सफाई के लिए। स्पेशल ऑप्स की जगह परमीत सेठी स्पेशल सर्विसेज उपलब्ध करवा रहे हैं।'
 

4 of 5
Archana Puran Singh and Parmeet Sethi - फोटो : instagram
वीडियो में अर्चना परमीत की टांग खिंचाई करती हुई नजर आ रही हैं। अर्चना वीडियो में परमीत से पूछती हैं कि वो क्या कर रहे हैं। इसके जवाब में परमीत कहते हैं वो माली का काम कर रहे हैं। इसके बाद अर्चना कहती हैं कि अगर आप अच्छी तरह से झाड़ू लगाएंगे तो आपकी जॉब यहां पर परमानेंट हो सकती है। दोनों के इस वीडियो को फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Archana Puran Singh and Parmeet Sethi - फोटो : instagram
गौरतलब है कि अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी दोनों ही बॉलीवुड के जाने-माने नाम हैं। दोनों कई फिल्मों और टेलीविजन सीरियल में काम कर चुके हैं। वहीं अर्चना कई रियलिटी शोज की जज भी रह चुकी हैं। फिलहाल अर्चना 'द कपिल शर्मा शो' में जज की भूमिका निभाती नजर आ रही हैं। तो वहीं परमीत सेठी हाल ही में 'स्पेशल ओप्स' वेब सीरीज में नजर आए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें