Sui Dhaaga
'इंडियन आइडल' 10 में अभी 11 कंटेस्टेंट बचे हुए हैं और उनकी परफॉर्मेंस लगातार दर्शकों का दिल जीत रही है। हालांकि पिछले कुछ दिनों से इंडियन आइडल अमानवीय व्यवहार को लेकर सुर्खियों में रहा। दरअसल, साल 2012 में 'इंडियन आइडल' में ऑडीशन देने पहुंचे निशांत कौशिक नाम के एक शख्स ने एक के बाद एक ट्वीट कर शो के बारे में अपने अनुभव शेयर कर बताया कि आखिर किस तरह ये रियलिटी शो लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ करते हैं। निशांत के ट्वीट करने के बाद अब इस शो की होस्ट रहीं मिनी माथुर ने उनकी बातों का समर्थन किया था।