फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कसौटी जिंदगी की रीबूट' होने से पहले टीम के साथ इस खास जगह पहुंचीं एकता कपूर, पोस्ट की तस्वीर

Thu, 06 Sep 2018 05:32 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Kasauti Zindagii Kay Reboot
'कसौटी जिंदगी की' रीबूट जल्द ही शुरू होने वाला है। इस सीरियल के दो प्रोमो रिलीज हो चुके हैं और दोनों को ही खूब पसंद किया गया था। आखिरी रिलीज हुए प्रोमो में शाहरुख खान नजर आए थे जिन्होंने इस सीरियल के दोनों स्टार कास्ट को फैंस से रूबरू करवाया। फिलहाल इस सीरियल के कुछ सीन्स को कोलकाता में शूट किया जा रहा है जिसकी जानकारी सीरियल की लीड एक्ट्रेस एरिका ने खुद सोशल मीडिया पर दी। 
विज्ञापन

2 of 5
Kasauti Zindagii Kay Reboot
एरिका ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की है जिसके नीचे कैप्शन लिखा है - 'शूट खत्म होने के बाद की मस्ती।' एरिका के साथ ही टेलीविजन प्रोड्यूसर एकता कपूर ने भी इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें एकता एरिका और पार्थ के साथ मां काली के दरबार में माथा टेकने पहुंचीं। 
 
विज्ञापन

3 of 5
Ekta Kapoor
'कसौटी जिंदगी की' रीबूट टीम के साथ एकता ने इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए लिखा - 'मां के चरणों में, भगवान करें हम पर मां की कृपा और बढ़ें।' इस सीरियल में अनुराग और प्रेरणा का किरदार निभाने वाले एक्टर्स का पहला लुक तो सामने आ गया है लेकिन अभी तक कमोलिका और मिस्टर बजाज का रोल कौन निभा रहा है इस बारे में कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिली है।
 

4 of 5
hina khan
कहा जा रहा है कि हिना खान कमोलिका तो वहीं मिस्टर बजाज के लिए बरुन सोबती का नाम सामने आया है। हालांकि अभी तक इन नामों पर आधिकारिक मुहर नहीं लगी है। 'कसौटी जिंदगी की' रीबूट 25 सितंबर से स्टार प्लस पर रात 8 बजे से आएगा जिसे लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। यह सीरियल 17 साल पहले आए सीरियल 'कसौटी जिंदगी की' का पार्ट 2 है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kasauti zindagi ki
'कसौटी जिंदगी की' में अनुराग का किरदार सिजेन खान तो वहीं प्रेरणा का किरदार श्वेता तिवारी ने निभाया था। जबकि रोनित रॉय मिस्टर बजाज बने थे। इस सीरियल का प्रमोशन एकता कपूर शाहरुख खान के साथ जोर शोर से कर रही हैं। फिलहाल यह देखना होगा कि 'कसौटी जिंदगी की' सीरियल का पार्ट 2 पहले सीजन की तरह लोगों के दिलों में जगह बनाने में कामयाब होता है या नहीं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें