फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘अनुपमा’ फेम रुपाली गांगुली और आशीष मेहरोत्रा का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव, शूटिंग रद्द

Fri, 02 Apr 2021 02:54 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रुपाली गांगुली, आशीष मेहरोत्रा - फोटो : instagram/kedaraashish
कोरोना की दूसरी लहर के साथ महाराष्ट्र में संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। पिछले कुछ दिनों में बॉलीवुड और टीवी के कई सितारे कोरोना वायरस की चपेट में आए हैं। अब टीवी इंडस्ट्री की बड़ी अभिनेत्री रुपाली गांगुली का कोविड 19 टेस्ट पॉजिटिव आया है।
विज्ञापन

2 of 5
रुपाली गांगुली - फोटो : instagram/rupaliganguly
रुपाली इन दिनों सीरियल अनुपमा में व्यस्त हैं। शो में उनके बड़े बेटे का किरदार निभा रहे आशीष मेहरोत्रा का कोरोना टेस्ट भी पॉजिटव आया है। आशीष कुछ दिन पहले कोरोना संक्रमित हुए थे जिसके बाद उन्होंने अपनी टीम को इसकी जानकारी दी थी। दो अप्रैल की सुबह रुपाली की रिपोर्ट आई जिसमें वह कोरोना वायरस संक्रमित पाई गई हैं। उनमें हल्के लक्षण हैं। रुपाली ने एक पोस्ट साझा कर इसकी जानकारी दी है।

विज्ञापन

3 of 5
रुपाली गांगुली - फोटो : फाइल
एक न्यूज पोर्टल को सीरियल के सूत्र ने बताया कि 'रुपाली गांगुली और आशीष मेहरोत्रा का कोविड 19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। शो के अन्य कलाकार और क्रू मेंबर्स का भी कोरोना टेस्ट कराया गया है। उनकी रिपोर्ट का इंतजार है। टीम ने आज (दो अप्रैल) शूटिंग नहीं की है। सुरक्षा को देखते हुए आने वाले कुछ दिनों तक शूटिंग नहीं हो सकती है।'

 

4 of 5
पारस कलनावत - फोटो : Instagram
फरवरी 2021 में शो में काम करने वाले एक अन्य अभिनेता पारस कलनावत कोविड 19 पॉजिटिव पाए गए थे। कोरोना संक्रमित होने के बाद वह घर पर क्वारंटीन में रहे। शो में पारस का नाम समर है, जो रुपाली के छोटे बेटे के रोल में हैं।   
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रुपाली गांगुली - फोटो : instagram/rupaliganguly
बात करें इस शो की मुख्य अभिनेत्री की तो रुपाली गांगुली के लिए ये शो उनका कमबैक माना जा रहा है। इससे पहले रुपाली ने कई हिट शो में काम किए थे, लेकिन पिछले कुछ समय से वो छोटे पर्दे से दूर हो गई थीं। ऐसे में इस शो ने रुपाली को एक बार फिर सफलता दिला दी है। हाल ही में रुपाली ने फोटोशूट भी कराया था जिसमें उनका ग्लमैरस अवतार फैंस को काफी पसंद आया था।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें