फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्वेता तिवारी के आरोपों को अभिनव कोहली ने बताया झूठा, कहा- वो निर्दयी है, गलत इल्जाम लगाकर भिजवाया जेल

Thu, 01 Apr 2021 06:05 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
श्वेता तिवारी, अभिनव कोहली - फोटो : Instagram
छोटे पर्दे की मशहूर अदाकारा श्वेता तिवारी अक्सर अपनी निजी जिंदगी के लेकर चर्चा में रहती हैं। उन्होंने अपनी दो फेल शादियों के लेकर कई खुलासे किए हैं। हाल ही में श्वेता तिवारी ने अपने दूसरे पति अभिनव कोहली के बारे में खुलासा किया था कि वो उनकी छवि बर्बाद करने की धमकी दे रहे हैं। साथ ही उन्होंने बताया था कि अपनी खराब शादी के चलते उन्हें और उनके बच्चों को क्या-क्या झेलना पड़ा है। अब इन सारे आरोपों पर अभिनव कोहली ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन

2 of 5
श्वेता तिवारी, पलक तिवारी और अभिनव कोहली - फोटो : Social Media
अभिनव कोहली ने एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में श्वेता के सभी आरोपों को झूठा और बेबुनियाद बताया है। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि श्वेता तिवारी एक बेरहम इंसान है।अभिनव ने कहा कि श्वेता तिवारी ने उनके पिता की पुण्यतिथि पर उन्हें गिरफ्तार करवाने की कोशिश की थी। साथ ही उन्हें जेल में रात बिताने के लिए मजबूर किया था।
विज्ञापन

3 of 5
श्वेता तिवारी, अभिनव कोहली - फोटो : Instagram
अभिनव ने कहा कि, 'उसने मुझे मेरे पिता की पुण्यतिथि पर गिरफ्तार करवाने की कोशिश की। उस दिन वो इस बात की भी परवाह नहीं कर रही थी कि वह दिन मेरे लिए कितना भावनात्मक था। वो चाहती थी कि मैं वो रात जेल के अंदर बिताऊं। श्वेता ने जो मेरे साथ किया वो अमानवीय है। जब मैं हमारे बच्चे की देखभाल करने में व्यस्त था तो उसने मुझे मीडिया में कैंसर कहा'।

4 of 5
श्वेता तिवारी - फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनव ने उस किस्से के बारे में भी बात की जब श्वेता ने दावा किया कि उन्होंने अपनी सौतेली बेटी पलक के साथ छेड़छाड़ की थी और उन्हें दो रातों के लिए सलाखों के पीछे डाल दिया गया। अभिनव ने कहा कि, 'उसने मुझ पर गलत आरोप लगाए थे। अगले दिन ही पलक ने एक पोस्ट किया और उसने बताया कि मैंने उसके साथ कुछ गलत नहीं किया था। बाद में उसने आसानी से इस पोस्ट को हटा दिया और जब मैंने पलक को जवाब दिया तो उसने फिर से मेरे खिलाफ मामला दर्ज कर दिया'।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
श्वेता तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया
श्वेता की छवि बर्बाद करने वाले आरोप पर अभिनव ने कहा कि, 'उसकी छवि बर्बाद करना मतलब मेरी छवि बर्बाद करना। कुछ भी हो जाए पर है तो वो मेरी पत्नी। मैं बस मेरे बेटे के प्रति हुए अन्याय के खिलाफ आवाज उठा रहा हूं। मुझे मेरे बेटे की चिंता है। वो बस ऐसा दिखाना चाहती है कि मैं महिला विरोधी हूं  इसलिए वो कह रही है कि किसी भी औरत की इज्जत एक पोस्ट से उछाली जा सकती है'। इसके अलावा भी उन्होंने श्वेता को लेकर कई सारी बातें की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें