टीवी शो 'अनुपमा' दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय है। इस शो के चाहने वालों की संख्या बहुत ज्यादा है। इसके मुख्य कलाकार रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना को दर्शक काफी पसंद करते हैं। हाल ही में, रूपाली गांगुली अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी विवादों में घिरी थीं, उनकी सौतेली बेटी ईशा वर्मा ने अभिनेत्री पर कई गंभीर आरोप भी लगाए थे। हालांकि, अभिनेत्री ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। अब रूपाली फिर से अनुपमा की शूटिंग में पूरी तरह से व्यस्त हो गई हैं।