फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anupamaa: एक दिन के लिए भी मोटी रकम वसूलते हैं अनुपमा के कलाकार, रूपाली गांगुली को मिलती है सबसे ज्यादा फीस

Sat, 15 Jan 2022 02:15 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
Anupamaa - फोटो : social media
टीवी शो 'अनुपमा' को पिछले साल लॉकडाउन के दौरान ऑनएयर किया गया था, इस शो की सबसे लीड एक्ट्रेस रूपाली गांगुली यानी अनुपमा है। हालांकि इस सीरियल में अनुपमा के पति वनराज शाह, काव्या यानी मदालसा शर्मा और अनुपमा के बच्चों से लेकर 'बा' यानी अल्पना बुच और बापू जी यानी अरविंद वैद्य तक हर किरदार की भूमिका अहम दिखाई गई  है। शो के सभी कलाकारों ने दर्शकों के दिल में खास जगह बनाई है, लेकिन क्या आपको पता है कि इस शो का हर एक  कलाकार एक एपिसोड के लिए कितने पैसे लेता है।

 
विज्ञापन

2 of 11
रुपाली गांगुली - फोटो : इंस्टाग्राम
अनुपमा-रुपाली गांगुली
अगर बात करें रूपाली गांगुली की तो 'अनुपमा' शो का सबसे मुख्य किरदार वही हैं। अनुपमा के रुप में एक ऐसी औरत की कहानी दिखाई गई है जो सालों बाद घर से बाहर कदम रखती है और अपनी पहचान बनाने की हिम्मत जुटाती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अनुपमा के एक एपिसोड के लिए रुपाली गांगुली को 60,000 रुपये का भुगतान किया जाता है।
विज्ञापन

3 of 11
सुधांशु पांडे (वनराज) - फोटो : सोशल मीडिया
वनराज शाह- सुधांशु पांडे
शो में वनराज शाह ने अनुपमा के पति का किरदार निभाया है। इस शो में सुधांशु सबसे ज्यादा फीस लेने वाले दूसरे कलाकार हैं। अनुपमा शो के लिए सुघांश पांडे के प्रति  एपिसोड 50,000 रुपये मिलते हैं। शो में वनराज शाह का किरदार ग्रेशेड वाला दिखाया गया है।
 

4 of 11
अरविंद वैद्य - फोटो : insta
बापू जी-अरविंद वैद्य
अनुपमा में बापू जी (हसमुख शाह) यानी अरविंद वैद्य की भूमिका भी काफी अहम दिखाई गई है। टीवी इंडस्ट्री में अरविंद वैद्य एक दिग्गज अभिनेता हैं। इस शो में हसमुख शाह (बाबूजी) की भूमिका के लिए अरविंद वैद्य को प्रति दिन 25,000 रुपये मिलते हैं।
विज्ञापन

5 of 11
अल्पना बुच (लीला, बा) - फोटो : इंस्टाग्राम
बा-अल्पना बुच
अनुपमा शो में अल्पना बुच ने हसमुख शाह की पत्नी और वनराज शाह की मां (लीला शाह) का किरदार निभाया है। दर्शक उन्हें 'बा' के नाम से जानते हैं। अल्पना बुच अनुपमा के एक एपिसोड के लिए 22,000 रुपये लेती हैं।

 
विज्ञापन

6 of 11
मदालसा शर्मा (काव्या) - फोटो : सोशल मीडिया
काव्या-मदालसा शर्मा
 अनुपमा शो के मुख्य कलाकारों में से काव्या यानी मदालसा शर्मा भी अहम भूमिक में हैं। शो में उनका किरदार नकारात्मक दिखाया गया है हांलांकि समय के साथ उसमें बदलाव भी दिखाया गया है। अनुपमा के एक एपिसोड के लिए मदालसा शर्मा को तकरीबन प्रति दिन के हिसाब से 35,000 रुपये मिलते हैं।
विज्ञापन

7 of 11
पारस कलनावत - फोटो : Instagram
समर-पारस कलनावत
शो में पारस कलनामवत ने अनुपमा के बेटे समर शाह का किरदार निभाया है। अनुपमा में समर शाह की भूमिका के लिए पारस कलनावत को प्रति दिन 40,000 रुपये का भुगतान किया जाता है।

8 of 11
अनघा अरविंद भोसले - फोटो : इंस्टाग्राम
नंदिनी-अनघा भोसले
अनुपमा शो में अनघा भोसले नंदिनी का किरदार निभा रही हैं, जो अनुपमा के बेटे समर की गर्लफ्रेंड की भूमिका में हैं। अनघा भोसले को इस शो के लिए प्रति एपिसोड के हिसाब से 26,000 रुपये का भुगतान किया जाता है। 

9 of 11
Ashish Mehrotra - फोटो : insta
परितोष उर्फ तोषू-आशीष मल्होत्रा
अनुपमा शो में आशीष मल्होत्रा ने वनराज शाह के बड़े बेटे परितोष उर्फ तोषू का किरदर निभाया है। अनुपमा शो के लिए परितोष के किरदार के लिए आशीष मल्होत्रा को 33,000 रुपये मिलते हैं।

10 of 11
निधि शाह (किंजल) - फोटो : सोशल मीडिया
किंजल-निधि शाह
शो में निधि शाह ने अनुपमा के बड़े बेटे परितोष शाह की पत्नी किंजल किरदार निभाया है। इससे पहले भी वह कई सीरियल में काम कर चुकी हैं। अनुपमा में किंजल के किरदार के लिए निधि शाह को प्रति दिन के हिसाब से 32,000 रुपये मिलते हैं।
विज्ञापन

11 of 11
मुस्कान बामने (पाखी) - फोटो : insta
पाखी उर्फ स्वीटू-मुस्कान बामने
शो में मुस्कान बामने ने अनुपमा की बेटी पाखी उर्फ स्वीटू की भूमिक निभाई है। जो शो में सबकी लाडली है। मुस्कान बामने को अनुपमा शो के लिए प्रति एपिसोड 27,000 रुपये मिलते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें