फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bade Achhe Lagte Hain 2: राम और प्रिया की कहानी हुई सौ एपीसोड सयानी, नकुल और दिशा ने जताई ये नई उम्मीद

Sat, 15 Jan 2022 12:56 PM IST
वर्तिका तोलानी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 3
बड़े अच्छे लगते हैं 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर दिखाए जा रहे लोकप्रिय धारावाहिक 'बड़े अच्छे लगते हैं 2' ने 100 एपिसोड्स का पड़ाव पार कर लिया है। ऑनस्क्रीन कपल - राम (नकुल मेहता) और प्रिया (दिशा परमार) के फैंस इस खबर से उत्साहित हैं। खुद नकुल और दिशा को भी लगता है कि उनका सफर सही दिशा में जा रहा है और अगर दर्शकों का प्रेम ऐसे ही मिलता रहा तो ये धारावाहिक जल्द ही हजार एपीसोड्स की अपनी पहली मंजिल भी पा लेगा। धारावाहिक 'बड़े अच्छे लगते हैं 2' उन चंद धारावाहिकों में से है जिनके सीक्वेल को लेकर दर्शकों ने सकारात्मक रुचि दिखाई है। धारावाहिक में नकुल और दिशा की केमिस्ट्री भी लोगों का काफी पसंद आ रही है।
विज्ञापन

2 of 3
बड़े अच्छे लगते हैं 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
धारावाहिक 'बड़े अच्छे लगते हैं 2' के सौ एपिसोड्स पूरे होने पर अपना उत्साह ज़ाहिर करते हुए दिशा परमार ने कहा, "लगता है जैसे कल की बात है, जब मुझे इस शो में प्रिया का रोल निभाने के लिए अप्रोच किया गया था और अब इस शो ने 100 एपिसोड्स भी पूरे कर लिए हैं। सच ही कहते हैं कि जब आप ऐसे शानदार लोगों से घिरे हों तो वक्त बड़ी तेजी से गुज़र जाता है। हर एपिसोड के साथ हमने दर्शकों को कुछ ना कुछ नया देने की कोशिश की है। वक्त के साथ हमारे किरदारों में भी बड़े खूबसूरत बदलाव आए हैं। प्रिया ने मुझे जिंदगी में एक नए मायने दिए हैं। इस किरदार से मुझे दर्शकों का और अपने परिवार के सदस्यों का बहुत प्यार मिला। यह देखकर यकीन ही नहीं होता कि हमने पहले 100 एपिसोड्स पूरे कर लिए हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
बड़े अच्छे लगते हैं 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इस छोटी सी कामयाबी पर नकुल मेहता कहते हैं, "यह एक खास मुकाम है। हमारा ये सफर बड़ा खूबसूरत और रोमांचक रहा। राम एक खास किरदार है और मुझे दर्शकों के लिए इसे स्क्रीन पर साकार करते हुए बहुत अच्छा लगा। चाहे वो लंदन हो या दिल्ली, पिछले कुछ हफ्तों में मैंने जहां भी यात्रा की है, वहां मुझे इस शो के लिए दर्शकों से बहुत प्यार मिला। इस शो के सभी कलाकारों का शुक्रिया, जिनके साथ सेट पर मैं हर दिन घुल-मिल जाता हूं। मैं अपने फैंस का भी शुक्रगुज़ार हूं जिन्होंने हमारे इस सफर में हमारा साथ दिया और हमें इस मुकाम तक पहुंचाया। मुझे विश्वास है कि हम 1000 एपिसोड्स भी पूरे करेंगे।"
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें