फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rupali Ganguly: रूपाली गांगुली ने कास्टिंग काउच के बारे में बताया सच, बोलीं- मैं इंडस्ट्री में असफल...

Tue, 14 Jan 2025 03:42 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Rupali Ganguly-Anupama: टीवी अभिनेत्री रूपाली गांगुली ने फिल्म इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच के बारे में खुलकर बात की है। जानकारी के अनुसार, अनुपमा अभिनेत्री ने अपने फिल्मी करियर के बारे में भी खुलासा किया और बताया की वह बॉलीवुड में अपना करियर क्यों नहीं बना पाईं। 
 
विज्ञापन
1 of 6
रूपाली गांगुली ने कास्टिंग काउच को लेकर किया खुलासा - फोटो : इंस्टाग्राम@rupaliganguly
टीवी शो अनुपमा से प्रसिद्ध हुईं रूपाली गांगुली ने कथित तौर पर कहा कि उन्हें फिल्मों में असफल माना जाता था क्योंकि बॉलीवुड से दूर जाने का फैसला उन्होंने जानबूझकर लिया था। अनुपमा शो के बारे में रूपाली ने खुलकर बात की और बताया कि यह शो उनके लिए एक परिवार की तरह है।
विज्ञापन

2 of 6
रूपाली के लिए एक घर बन चुका है सीरियल अनुपमा - फोटो : इंस्टाग्राम@rupaliganguly
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रूपाली ने एक इंटरव्यू में कहा, "मैंने फिल्मों में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया और यह मेरा फैसला था क्योंकि उस समय इंडस्ट्री में मुख्य रूप से कास्टिंग काउच मौजूद था। कुछ लोगों को इसका सामना ना करना पड़ा हो, लेकिन मेरे जैसे लोगों को इसका सामना करना पड़ा। इसलिए, आपको असफल माना जाता है क्योंकि आप एक फिल्मी परिवार से आते हैं।"
विज्ञापन

3 of 6
फिल्मों में क्यों नहीं हुईं सफल - फोटो : इंस्टाग्राम@rupaliganguly
अभिनेत्री ने आगे राजन शाही के प्रति अपना आभार व्यक्त किया और बताया कि कैसे टेलीविजन शो अनुपमा ने उनकी जिंदगी बदल दी। रूपाली ने कहा, "मैं उस समय खुद को छोटा महसूस करती थी, लेकिन अनुपमा की बदौलत मुझे बहुत गर्व महसूस होता है। इस शो ने मुझे वह मुकाम दिलाया, जिसका मैंने हमेशा सपना देखा था।"

यह भी पढ़ें:
Ajith Kumar: दुबई 24H की जीत के बाद अजित कुमार ने फैंस का किया धन्यवाद, बोले- मुझे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित...

4 of 6
अनुपमा शो के निर्देशक का किया शुक्रिया - फोटो : इंस्टाग्राम@rupaliganguly
रूपाली गांगुली का शो अनुपमा आज के समय में टीवी के टॉप शो में से एक है, जो पिछले कई सालों से टीआरपी चार्ट पर राज कर रहा है। हालांकि, हाल ही में एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि एक्ट्रेस राजन शाही के शो को छोड़ने वाली हैं। बाद में रूपाली ने भी इस रिपोर्ट को बेबुनियाद बताया।

यह भी पढ़ें:
Azaad BTS Video: रिलीज से पहले सामने आया आजाद का बीटीएस वीडियो, दिखाई दी राशा-अमन और अजय देवगन की कड़ी मेहनत
विज्ञापन

5 of 6
कभी नहीं छोड़ेगीं टीवी शो अनुपमा - फोटो : इंस्टाग्राम@rupaliganguly
रूपाली गांगुली ने अनुपमा सीरियल को लेकर कहा, "वाह, लोगों की वाकई में क्या कल्पना है, लेकिन मेरे बारे में और शो के बारे में बात करने के लिए धन्यवाद। मेरे पति और मैं दोनों मानते हैं कि राजन जी ने मुझे जो कुछ भी सिखाया है- पहचान, पद - मैं इसे कभी नहीं चुका पाऊंगी। अनुपमा मेरे लिए सिर्फ एक शो नहीं है, यह एक भावना है, यह मेरा दूसरा घर है।"

यह भी पढ़ें:
Madhuri Dixit: मकर संक्रांति पर माधुरी दीक्षित ने खरीदी करोड़ों की कार, पति श्रीराम नेने के साथ वायरल वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हमेशा शो का हिस्सा बनी रहेंगी - फोटो : इंस्टाग्राम@rupaliganguly
कथित तौर पर आगे रूपाली ने कहा, "क्या कोई अपना परिवार, अपना घर छोड़ता है? और भगवान न करे, ऐसा जीवन में कभी ना हो। अगर राजन जी कभी कहते हैं कि उन्हें अब शो में मेरी जरूरत नहीं है, तो मैं उनसे लड़ सकती हूं और कह सकती हूं कि प्लीज मुझे अनुपमा में रहने दें। मैं आखिर तक इस शो का हिस्सा बनी रहूंगी। मैं नहीं छोड़ूंगी।''
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें