फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 18: बिग बॉस में काम्या पंजाबी की बात पर विवियन ने रखा अपना पक्ष, बोले- 'वो मेरी पर्सनैलिटी है'

Tue, 14 Jan 2025 07:39 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

विवियन डीसेना पर पिछले वीकेंड के वार पर काम्या पंजाबी ने ठंडा और शांत रहने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वे विवियन से निराश हैं। विवियन ने अब इस बात पर अपनी राय साझा की है। 
विज्ञापन
1 of 5
विवियन डीसेना - फोटो : इंस्टाग्राम
बिग बॉस के नए एपिसोड में विवियन डीसेना ने काम्या पंजाबी को लेकर अपनी बात कही है। काम्या ने विवियन को ठंडा कहा था। विवियन काम्या के इस बयान से बहुत दुखी हुए। उन्होंने काम्या पंजाबी के फीडबैक को अमान्य कर दिया था। 
विज्ञापन

2 of 5
विवियन डीसेना - फोटो : इंस्टाग्राम
घर के मुद्दों पर कही ये बात
विवियन ने मीडिया से बातचीत में बताया कि पहली बात तो यह पूरी तरह से मेरी व्यक्तिगत पसंद है कि मुझे कहां बोलना चाहिए कहां नहीं बोलना चाहिए। और मैं वैसे भी लड़ाई से दूर रहने वाला इंसान हूं। वो मेरी पर्सनैलिटी है।
विज्ञापन

3 of 5
विवियन डीसेना - फोटो : इंस्टाग्राम
काम्या की बात को लेकर दी अपनी राय
उन्होंने काम्या पंजाबी के बारे में बात करते हुए कहा, अगर कोई ये चाहता है कि मुझे ये राय यहां देनी चाहिए थी तो वो उसको लगता है देनी चाहिए थी। जब वो इस घर में थी तो उन्होंने अपनी राय दी होगी। मैंने तो कभी नहीं बोला, हर एक की पर्सनैलिटी होती है प्लस वो गेस्ट बनके आई थी। मुंह पे बात जहां मुझे लगता है मैं करता हूं, जहां मुझे लगता है प्रतिक्रिया नहीं देनी चाहिए मैं नहीं बोला। मैं मौन चुनता हूं।"

 

4 of 5
विवियन डीसेना - फोटो : इंस्टाग्राम
टिकट टू फिनाले पर बोले विवियन
चुम दरांग को टिकट टू फिनाले देने को लेकर विवियन ने कहा, 'रही बात टिकट टू फिनाले वाले टास्क की तो उसमें ऐसी स्थिति हो गई थी कि हालांकि मैंने शुद्ध टास्क में कहा था कि प्लीज उठ जाओ लेकिन फिर भी मुझे दोषी महसूस हो रहा था कि मेरी वजह से चोट लग रही है। इसीलिये मैंने वो टिकट टू फिनाले या टाइम गॉड की पोजीशन चूम को दे दी'।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विवियन डीसेना - फोटो : इंस्टाग्राम
ऐसा ही है गेम प्लान
मीडिया ने विवियन से कहा कि आपको लगता है कि जैसा ऑडियंस ने आपसे एक्सपेक्ट किया था, आपने वैसा नहीं किया तो इस पर विवियन ने कहा कि उन्हें जो लगा उन्होंने किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें