फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सीनियर सिटीजन की उम्मीद' बनी अनूप-जसलीन की जोड़ी खेल रही है ऐसा खेल,सब हो सकते हैं फेल

Mon, 24 Sep 2018 06:40 PM IST
आनंद कश्यप
विज्ञापन
1 of 6
छोटे परदे के सबसे विवादित और चर्चित शो बिग बॉस का सीजन 12 प्रसारित होते ही हर दिन किसी न किसी खास वजह से चर्चा में है। 16 सितंबर को शुरू हुए इस शो का दूसरा हफ्ता चालू हो गया है। पिछले एक हफ्ते में बिग बॉस के घर में मौजूद कई लोगों का खेल काफी मजेदार नजर आया है तो कुछ सदस्य अभी भी घर के माहौल को समझने में लगे हुए हैं। लेकिन इस समय बिग बॉस के घर में सबसे ज्यादा जिन सदस्य की चर्चा हो रही है वह भजन सम्राट अनूप जलोटा और जसलीन मथारू की जोड़ी। तो जानते हैं एक हफ्ते में बिग बॉस के घर में कैसा चल रहा है अनूप और जसलीन का खेल।
 
विज्ञापन

2 of 6
पहले दिन से चर्चा में
भजन गायक अनूप जलोटा ने जब से प्रेमिका जसलीन मथारू के साथ बिग बॉस के घर में प्रवेश किया है तब से वह किसी न किसी वजह से सुर्खियों में हैं। दर्शक भी इस जोड़ी को काफी पसंद कर रहे हैं। साथ ही घर में मौजूद हर कोई उनके प्रेम संबंध को जानने के लिए काफी उत्सुक लग रहा है। जिसने शो के रोमांच को बनाकर रख रखा है। वहीं इससे लगा रहा है कि दर्शक इस जोड़ी के बारे में जानने के लिए और समय ले सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
बिग बॉस के घर में मौजूद अन्य कंटेस्टेंट को दे रहे चुनौती
शनिवार को अनूप जलोटा ने खुद को एक मजबूत कंटेस्टेंट के तौर पर भी साबित कर दिया। घरवालों के आरोप पर टास्क में सही फैसला न लेने पर उन्हें टॉर्चर रूम में भेजा गया। जहां उन्हें करेले के जूस और कच्चा अंडा जैसी कई चीजों को पीना पड़ा था। इस टॉर्चर को झेलने के बाद अनूप जलोटा ने न केवल खुद को मजबूत कंटेस्टेंट साबित कर दिया है बल्कि इससे लग रहा है वह लंबा खेल खेलने वाले हैं। 

4 of 6
अनूप जलोटा और जसलीन की मजबूत जोड़ी
चूंकि बिग बॉस के सीजन 12 का थीम विचित्र जोड़ियां है। ऐसे में शो के दर्शकों को अनूप और जसलीन मथारू की जोड़ी पहली नजर में विचित्र लग सकती है। लेकिन टास्क और घर के माहौल को देखकर कहा जा सकता है कि यह जोड़ी किसी भी मामले में बिग बॉस के घर में मौजूद अन्य जोड़ी और कंटेस्टेंट से कम नहीं है। क्योंकि बिग के दूसरे हफ्ते में जहां कृति और रोशमी की जोड़ी में कुछ हल्कापन दिख रहा है वहीं अनूप और जसलीन कई मामले में एक-दूसरे का साथ देते नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
अच्छी रणनीति
अनूप जलोटा और जसलीन ऐसा नहीं है कि बिग बॉस के घर में किसी रणनीति के बिना खेल रहे हैं। इस जोड़ी के पहले एक हफ्ते के खेल को देखा जाए तो अनूप जहां सिंगल कंटेस्टेंट के साथ अपना अच्छा तालमेल जोड़ने में लगे हुए हैं वहीं उनकी जोड़ीदार जसलीन अन्य जोड़ियों से अच्छे संबंध बना रही हैं। यही वजह है कि राजकुमार अनूप टास्क में उन्होंने सिंगर कंटेस्टेंट दीपिका कक्कड़ को जीताने का विचार बनाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
घर के अंदर सकारात्मक छवि और सलमान का साथ
अनूप जलोटा ने अभी तक बिग बॉस के घर में रहकर खुद की सकारात्मक छवि को बरकरार रखा हुआ है। घर में मौजूद सभी सदस्यों के एक बार कहने पर वह टॉर्चर रूम में चले गए। इससे दर्शक सहित सलमान खान पर भी एक सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। यही वजह है जो टॉर्चर रूम में भेजने पर सलमान ने अनूप जलोटा से माफी भी मांगी। बिग बॉस का इतिहास रहा है कि जिसकी जितनी अच्छी छवि रही है उसका खेल उतना ही लंबा होता गया है। ऐसी में अनूप और जसलीन की जोड़ी से लंबा खेल खेलने की उम्मीद की जा सकती है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें