फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस: जोड़ी टूटते ही बेघर हुए सबा और अनूप, फूट-फूटकर रोया एक-एक कंटेस्टेंट

Sun, 28 Oct 2018 10:18 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
bigg boss
बिग बॉस 12 में 6वें हफ्ते के वीकेंड का वार में एक बार फिर डबल एविक्शन हुआ। ऐसे में सबा, सृष्टि, सुरभि और अनूप जलोटा घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए थे। लेकिन सबा और अनूप का बिग बॉस के घर में खेल खत्म हो चुका है। वहीं, सबा के जाने पर पूरा घर फूट-फूटकर रोया। तो आइए जानते हैं डबल एविक्शन के साथ और क्या-क्या हुआ बिग बॉस के घर में....
विज्ञापन

2 of 5
bigg boss
पहले आपको बता दें कि घर में सबा अपनी छोटी बहन सोमी के साथ शो में आई थीं और अनूप अपने से 37 साल छोटी गर्लफ्रेंड जसलीन संग एंटर हुए थे। दोनों घर में 6 हफ्ते तक रुके जिसमें एक सप्ताह अनूप सीक्रेट रूम में भी रहे थे। इस दौरान घरवालों को लग रहा था कि अनूप घर से बेघर हो गए हैं लेकिन वह सीक्रेट रूम में बैठ एक-एक कंटेस्टेंट की प्लानिंग पर नजर बनाए हुए थे। 
विज्ञापन

3 of 5
bigg boss - फोटो : bigg boss
बता दें कि घर में दीपिका और मेघा के बीच कुकिंग कॉन्टेस्ट टास्क होता है जिसमें दोनों सलमान खान के लिए अलग-अलग डिश बनाते हैं। इस टास्क में घरवालों के हिसाब से मेघा ने बाजी मारी है। इसके बाद घर में कॉलर ऑफ द डे श्रीसंथ से सवाल करता है कि उन्होंने रेलगाड़ी वाले टास्क के दौरान सोमी को हराने के लिए दूध में डिटरजेंट क्यों मिलाया। 

4 of 5
bigg boss - फोटो : bigg boss
इसके बाद एक बार फिर घर में 'ये किसने कहा' वाला राउंड देखने को मिलता है। इस दौरान सलमान खान घरवालों से जुड़े कुछ बयान बताते हैं और बारी-बारी से पूछते हैं कि यह उनके बारे में किसने कहा होगा। लेकिन बार सभी कंटेस्टेंट सलमान के सवाल का आइडिया लगाकर अगले कंटेस्टेंट के सिर सड़ा अंडा फोड़ते हैं। ऐसे में दीपिका एक बार फिर श्रीसंथ को पहचानते हुए उनके सिर अंडा फोड़ती दिखती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bigg boss - फोटो : bigg boss
इसके बाद घर में एक बार सुल्तानी अखाड़े का दौर आता है। लेकिन इस बार 2 या चार नहीं बल्कि पूरे 6 कंटेस्टेंट इस अखाड़े में भिड़ते हैं। सलमान ने सुरभि, दीपक रोमिल और दूसरी टीम में जसलीन, श्रीसंथ और शिवाशीष। अखाड़े में जसलीन सुरभि से, दीपक शिवाशीष से और रोमिल श्रीसंथ से भिड़ते हैं। सुल्तानी अखाड़े में सुरभि ने जसलीन को पटखनी दी तो वहीं, श्रीसंथ ने रोमिल को अखाड़े से बाहर फेंक डाला। लेकिन आपको बता दें कि यह मुकाबल श्रीसंथ की टीम वुल्फ पैक ने जीता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें