फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस: सुरभि ने किया जसलीन को सुल्ताड़ी अखाड़े में ढेर, शिवाशीष ने दीपक को पटका

Sun, 28 Oct 2018 09:47 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
bigg boss - फोटो : bigg boss
स्पेशल एपिसोड में सलमान खान हैप्पी कल्ब और वुल्फ पैक ग्रुप के तीन सदस्यों को सुल्तानी अखाड़े में बुलाते हैं। इसके बाद इन तीनों जोड़ियों के बीच दमदार मुकाबला होता है। सलमान के सुल्तानी अखाड़े में जहां सुरभि और जसलीन एक दूसरे की बातों का जवाब देती हैं तो वहीं, रोमिल-श्रीसंथ और शिवाशीष-दीपक एक दूसरे के साथ भिड़ते नजर आए। 
विज्ञापन

2 of 5
bigg boss - फोटो : bigg boss
लेकिन इस बार 2 या चार नहीं बल्कि पूरे 6 कंटेस्टेंट इस अखाड़े में भिड़ते हैं। सलमान ने सुरभि, दीपक रोमिल और दूसरी टीम में जसलीन, श्रीसंथ और शिवाशीष। अखाड़े में जसलीन सुरभि से, दीपक शिवाशीष से और रोमिल श्रीसंथ बड़ा घमासान देखने को मिलता है। लेकिन यह मुकाबला वुल्फ पैक ने जीता। लेकिन हैप्पी क्लब की सदस्य सुरभि ने जसलीन को अखाड़े में ढेर कर दिया।
विज्ञापन

3 of 5
bigg boss - फोटो : bigg boss
सलमान खान इस सुल्तानी अखाड़े में जब सुरभि और जसलीन को वर्बल राउंड के लिए कहते हैं तो इस दौरान दोनों में तेज-तर्रार जुबानी भिड़त देखने को मिलती है और इसमें सुरभि जीत जाती हैं। जसलीन और सुरभि हाल ही में दुश्मन तब बनी थी जब कैप्टेंसी के टास्क के दौरान इनके बीच तीखी बहस हो गई थी और इस दौरान जसलीन ने 'पागल' शब्द का इस्तेमाल कर दिया था और वहीं दीपक ने यह मुद्दा उठा जसलीन को काल कोठरी की सजा दी थी।

4 of 5
bigg boss
बता दें कि सलमान खान ने सुल्तानी अखाडे़ से पहले अनूप जलोटा को घर से बेघर कर दिया। लेकिन घरवालों को नहीं पता था कि अनूप के अलावा भी एक और कंटेस्टेंट घर से बेघर होगा। बता दें कि सोमी की बड़ी बहन सबा खान भी शो से बाहर हो गई हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bigg boss
बता दें कि घर में दीपिका और मेघा के बीच कुकिंग टास्क होता है जिसमें दोनों सलमान खान के लिए अलग-अलग डिश बनाते हैं। इस टास्क में घरवालों के हिसाब से मेघा ने बाजी मारी है। इसके बाद घर में कॉलर ऑफ द डे श्रीसंथ से सवाल करता है कि उन्होंने रेलगाड़ी वाले टास्क के दौरान सोमी को हराने के लिए दूध में डिटरजेंट क्यों मिलाया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें