स्टार प्लस का सेलेब्स बेस्ड डांस रियलिटी शो 'नच बलिए' जल्द ही अपने 10वें सीजन के साथ पर्दे पर वापसी करने जा रहा है। हालांकि, अब तक इस शो के ऑन एयर होने की ऑफिशियल डेट सामने नहीं आई है। खबरों की मानें तो 'नए बलिए 10' को पिछले सीजन की तरह सलमान खान ही प्रोड्यूस करेंगे। वहीं, शो के जल्द लौटने की खबरों ने एक बार फिर इसके कंटेस्टेंट्स के लिए फैंस के बज को काफी ज्यादा हाई कर दिया है। रिपोर्ट्स की मानें तो, इसमें 'अनुपमा' को-स्टार्स रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना एक-दूजे के आमने-सामने नजर आएंगे।