फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिम की तस्वीरें शेयर करने पर उड़ा अनूप सोनी का मजाक, यूजर्स बोले- "सावधान रहें सतर्क रहें"

Tue, 01 Oct 2019 01:04 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अनूप सोनी - फोटो : social media

'बालिका वधू', 'कहानी घर-घर की', जैसे टीवी शोज में नजर चुके अनूप सोनी बीते आठ सालों से पॉपुलर शो 'क्राइम पेट्रोल' को होस्ट कर रहे हैं। इसी शो से अनूप को काफी पहचान मिली। दर्शकों को उनके शो होस्ट करने का अंदाज काफी पसंद है। लेकिन कई बार अनूप सोनी का इस शो की वजह से मजाक भी बनता है।
 

 

विज्ञापन

2 of 5
अनूप सोनी - फोटो : Twitter

हाल ही में कुछ ऐसा ही हुआ। अनूप सोनी ने वर्क आउट करते हुए कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं। फिर क्या था फैंस को मिल गया मजाक उड़ाने का मौका। तस्वीरें शेयर करते हुए अनूप सोनी ने लिखा, 'मुझे फिर से बताइए कि मैं क्या नहीं कर सकता। आपका दिन स्वस्थ हो।'

विज्ञापन

3 of 5
Anup Soni
इस तस्वीर पर फैंस ने उनका मजाक उड़ाना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा- सर पीछे भी आंखें लगवा लो। सावधान और सतर्क रहने में काम आएगी। पीछे से कोई डंडा मार के बेहोश कर देगा तो ये डोले भी कुछ नहीं कर पाएंगे। एक अन्य यूजर ने लिखा- सावधान रहें सतर्क रहें हो सकता आपके जिम का साथी पीछे से डंबल मार दे।
 

4 of 5
Anup Soni
एक अन्य यूजर ने लिखा- बहुत ही प्रेरक। लेकिन भाई शर्ट का स्टाइल चेंज करिए क्राइम पेट्रोल में। एक दूसरे यूजर ने लिखा- कितनी भी बॉडी बना लीजिए सर लेकिन एक ही बात कहना चाहूंगा। सावधान रहें सतर्क रहें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Anup Soni

एक दूसरे यूजर ने लिखा-इतने सतर्क क्यों बैठें है जी। एक ने लिखा- अब अनूप सोनी पर मीम बनाने वाले सावधान रहें सतर्क रहें। अनूप सोनी आखरी बार 'बालिका वधू' सीरियल में नजर आए थे। इस सीरियल में अनूप ने भैरो धरमवीर सिंह का रोल निभाया था। इसके बाद वो लगातार क्राइम पेट्रोल में नजर आ रहे हैं। बता दें पिछले दिनों शो कुछ दिनों के लिए बंद हो गया था लेकिन फिर शुरू कर दिया गया। बता दें इस शो की टीआरपी काफी अच्छी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें