बॉलीवुड के 'बादशाह' यानी शाहरुख खान न सिर्फ देश में बल्कि विदेशों में भी सुपरस्टार कहे जाते हैं। शाहरुख खान के प्रशंसक सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर में फैले हुए हैं। ऐसे में कई लोग शाहरुख खान के स्टाइल को कॉपी करने की कोशिश करते हैं तो कई उनके लुक को। लेकिन एक शख्स ऐसा भी है जो शाहरुख खान जैसा दिखने को लेकर सोशल मीडिया पर तेजी से सुर्खियां बटोर रहा है।