फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्स गर्लफ्रेंड की थी सुशांत की जिंदगी में खास अहमियत, विकास गुप्ता बोले- 'अंकिता उसे तब तक नहीं छोड़ती...'

Thu, 18 Jun 2020 07:22 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
दोस्तों के साथ सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या मामले में आए दिन नए नए मोड़ आ रहे हैं। सुशांत के फैंस उनकी आत्महत्या का कारण जानना चाहते हैं। साथ ही साथ फैंस लगातार इस मामले में कई लोगों को गुनहगार भी मान रहे हैं। इस मामले में सभी लोग सुशांत सिंह राजपूत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे को खरी खोटी सुना रहे हैं। लेकिन ऐसे लोगों को प्रोड्यूसर विकास गुप्ता ने सच्चाई से अवगत कराया है।
विज्ञापन

2 of 6
Vikas Gupta - फोटो : voot
विकास गुप्ता ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे भी हैं। तस्वीर के साथ विकास ने बेहद इमोशनल पोस्ट लिखा है। विकास ने लिखा, 'ये वो वक्त था, जब मैंने लापरवाह, मजेदार और खुश सुशु (सुशांत) को देखा था। उसे किसी बात की कोई फिक्र नहीं थी। वो टेलीविजन का नंबर 1 शो छोड़ सकता था और हम कई हफ्तों तक कुछ नहीं करते थे, केवल और केवल चाय, कॉफी, बिस्किट खाते-पीते हुए फिल्म मेकिंग के प्लांस डिस्कस करते थे। मुझे याद है कि उसने 'औरंगजेब' फिल्म का ऑफर स्वीकार करने से मना कर दिया था, क्योंकि भाई का रोल मिला था।
विज्ञापन

3 of 6
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media
आगे विकास लिखते हैं, 'मुझे याद है उसने कहा था कि वो कैसे यशराज को इसके लिए मना करेगा? लेकिन उसने ऐसा किया, क्योंकि इस फोटो के बीचों- बीच जो बेधड़क लड़की दिख रही है ना, उसने सुशांत से कहा था 'तुम वो करो, जिसमें तुम्हें खुशी मिलती है। तभी कदम उठाओ जब तुम चीजों को लेकर निश्चित हो'। और ये सुनकर सुशांत इस फोटो में जिस तरह मुस्कुरा रहा है, वैसी मुस्कान उसके चेहरे पर आ गई थी। हम चाह रहे थे कि उसे परिणीति चोपड़ा के साथ फिल्म मिल जाए, क्योंकि उन्होंने 'इशकजादे' फिल्म में शानदार काम किया था।'
 

4 of 6
Ankita Lokhande Sushant - फोटो : twitter
'मुझे याद है कि हम इस बारे में बात करते थे कि कैसे एक टीवी शो इतना बड़ा हो गया कि सुशांत को 'काय पो छे' फिल्म मिली। वो मुझे 'PK' फिल्म साइन करने की कहानी बताता था, फिर परिणीति के साथ 'शुद्ध देसी रोमांस' फिल्म साइन करने के बारे में भी बताया था। ये सब होने पर अंकिता ने दोस्तों को घर पर बुलाया था, लेकिन अब सबकुछ केवल यादों में ही बाकी है। मैं उसे मुस्कुराते हुए, टेंशन फ्री रहने वाले इंसान के तौर पर याद रखना चाहता हूं। वो टेंशन फ्री था क्योंकि अंकिता को देखकर सारी टेंशन भाग जाती थी। अंकिता तुम सुशांत के लिए शॉक अब्जॉर्बर थीं। उसे तुम तब तक नहीं छोड़ती थी, जब तक कि उसके चेहरे पर दोबारा स्माइल नहीं आ जाती थी।'
विज्ञापन

5 of 6
Ankita Lokhande Sushant - फोटो : twitter
दरअसल अंकिता सुशांत सिंह राजपूत के साथ 'पवित्र रिश्ता' धारावाहिक में नजर आई थीं। खबरें ऐसी भी थीं कि सुशांत और अंकिता इस धारावाहिक के समय से ही एक दूसरे के करीब आ गए थे। दोनों कई सालों तक रिलेशनशिप में भी रहे थे। दोनों के फैंस उनकी जोड़ी को काफी पसंद करते थे। सुशांत के सुसाइड करने के बाद अंकिता लोखंडे ने सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि अर्पित नहीं की थी। जिसे लेकर लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Sushant Singh Rajput - फोटो : amar ujala mumbai
हालांकि मंगलवार को अंकिता सुशांत के बांद्रा स्थित निवास पर उनके परिवार से मिलने पहुंची थीं। इस दौरान अंकिता का दुख साफ तौर पर देखा जा सकता था। गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार 14 जून को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सुशांत की मौत से उनके दोस्त, परिवार के सदस्य और फैंस शोक में डूबे हुए हैं। सभी अब केवल ये जानना चाहते हैं कि सुशांत ने ये कदम आखिर क्यों उठाया?

पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत को ऐश्वर्या राय ने दी श्रद्धांजलि, सोशल मीडिया पर लिखा- 'तुम्हारी आत्मा को शांति मिले'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें