फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ankita Lokhande: अंकिता लोखंडे ने 'लाफ्टर शेफ्स' शो के एक साल पूरे होने का मनाया जश्न, शेयर की BTS तस्वीरें

Sun, 01 Jun 2025 09:16 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Laughter Chefs 2: अंकिता लोखंडे ने 'लाफ्टर शेफ्स सीजन 2' की पहली सालगिरह मनाई और शो के सेट पर बनी खुशनुमा यादों को सोशल मीडिया पर शेयर किया।
 
विज्ञापन
1 of 5
अंकिता लोखंडे - फोटो : इंस्टाग्राम@lokhandeankita
एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने कॉमेडी कुकिंग शो 'लाफ्टर शेफ्स' के सीजन 2 के एक साल पूरे होने का जश्न मनाया। एक्ट्रेस ने सेट से कई बीटीएस तस्वीरें भी शेयर कीं। इसके साथ ही अंकिता ने एक भावुक नोट भी लिखा है।
 
विज्ञापन

2 of 5
अंकिता लोखंडे - फोटो : इंस्टाग्राम@lokhandeankita
अर्चना का किरदार हमेशा रहा खास
हाल ही में अंकिता ने अपने पहले शो 'पवित्र रिश्ता' के 16 साल पूरे होने का भी जश्न मनाया था। अंकिता ने बताया कि अर्चना का किरदार उनके लिए खास रहा, जिसने उन्हें एक अभिनेत्री और इंसान के रूप में मजबूत बनाया। वहीं आज अंकिता ने अपने शो लाफ्ट शेफ्स के सीजन 2 के एक साल पूरे होने का जश्न मनाते हुए इंस्टाग्राम पर कई बीटीएस तस्वीरें शेयर की हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
अंकिता लोखंडे - फोटो : इंस्टाग्राम@lokhandeankita
'लाफ्टर शेफ्स 2' का मनाया जश्न
'लाफ्टर शेफ्स 2' एक मजेदार कुकिंग रियलिटी शो है, जो दर्शकों का पसंदीदा बन चुका है। अंकिता, जो इस शो के दोनों सीजन में नजर आईं। उन्होंने आज इंस्टाग्राम पर सेट की कुछ बीटीएस तस्वीरें शेयर कीं और शो का हिस्सा होने की खुशी जताई।  
 

4 of 5
अंकिता लोखंडे - फोटो : इंस्टाग्राम@lokhandeankita
अंकिता का पोस्ट
अंकिता ने इन शानदार तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर कर कैप्शन में लिखा, '365 दिन हंसी, प्यार और अविस्मरणीय पलों को साथ में पकाते हुए। हमारे पहले अंदरूनी मजाक से लेकर हर साझा मुस्कान तक, हर दिन हमने खुशी और गर्मजोशी को मास्टर शेफ की तरह मिलाया है, जो बेहतरीन डिश तैयार करते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अंकिता लोखंडे - फोटो : इंस्टाग्राम@lokhandeankita
खुशियों के अनगिनत कोर्स- अंकिता
अंकिता ने इसी पोस्ट पर आगे लिखा, 'हमने सपनों में हलचल मचाई, रोमांच में डूबे, और हर एक याद का आनंद लिया। यहां आने वाली खुशियों के अनगिनत कोर्स हैं। लाफ्टर शेफ्स सीजन 2 की सालगिरह की शुभकामनाएं।'

यह भी पढ़ें: Karate Kid Legends Box Office Report: धीरे-धीरे आगे बढ़ रही ‘कराटे किड लीजेंड’, जानिए तीसरे दिन का कलेक्शन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें