फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anupamaa Serial: अनुपमा से पहले टीवी पर ये महिला किरदार हुए खूब मशहूर, चर्चित बहुओं की लिस्ट में बना ली जगह

Thu, 29 May 2025 04:13 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

इन दिनों एक्ट्रेस रुपाली गांगुली टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ में लीड रोल निभा रही हैं। अनुपमा के किरदार में रुपाली को काफी पसंद किया जाता है। अनुपमा इस वक्त टीवी की सबसे चर्चित बहू है लेकिन इससे पहले भी कई एक्ट्रेसेस टीवी की मशहूर बहुएं रह चुकी हैं। 

विज्ञापन
1 of 7
टीवी सीरियल की चर्चित बहुएं- अनुपमा, तुलसी विरानी और पार्वती - फोटो : एक्स (ट्विटर)

अधिकतर टीवी सीरियल्स की कहानियां महिला किरदारों पर आधारित होती हैं। सास-बहू ड्रामा सीरियल तो टीवी पर सबसे ज्यादा पसंद किए जाते हैं। इन्हीं टीवी सीरियल्स में कई एक्ट्रेसेस ऐसी बहू के किरदार में नजर आती हैं, जो अपने घर-परिवार को बांधे रखती हैं। इन दिनों भी ‘अनुपमा’ सीरियल में रुपाली गांगुली ऐसा ही किरदार निभा रही हैं। वैसे ‘अनुपमा’ से पहले भी टीवी पर कई चर्चित बहुएं रही हैं, जानिए उनके बारे में। 

विज्ञापन

2 of 7
स्मृति ईरानी - फोटो : instagram

तुलसी विरानी 
लगभग 25 साल पहले सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में स्मृति ईरानी ने तुलसी विरानी का रोल किया था। वह उस समय टीवी की सबसे चर्चिच बहू बन गई थी। इसी नाम से आज भी स्मृति ईरानी को पहचाना जाता है। इस किरदार के साथ महिला दर्शकों का बहुत गहरा जुड़ाव देखा गया था। 

विज्ञापन

3 of 7
साक्षी तंवर  - फोटो : इंस्टाग्राम

पार्वती 
साक्षी तंवर सीरियल ‘कहानी घर घर की’ से 25 साल पहले टीवी पर खूब पॉपुलर हुईं। इस सीरियल में वह पार्वती का किरदार निभाती थीं। पार्वती को भी तुलसी विरानी जैसी ही पॉपुलैरिटी टीवी पर मिली। इस सीरियल और ‘क्याेंकि सास भी कभी बहू थी’ को एकता कपूर ने ही प्रोड्यूस किया था। 

4 of 7
जिया मानेक - फोटो : इंस्टाग्राम @jiya.manek1

गोपी बहू 
साल 2010 में शुरू हुए सीरियल ‘साथ निभाना साथिया’ में जिया मानेक ने कुछ वक्त तक गोपी बहू का किरदार किया था। यह किरदार भी कुछ ही समय में टीवी की सबसे चर्चित बहुओं की लिस्ट में शामिल हो गया। यहां तक की मीम्स की दुनिया में भी इस किरदार के सीन्स को खूब इस्तेमाल किया जाता है।  

विज्ञापन

5 of 7
रुबीना दिलैक - फोटो : इंस्टाग्राम

छोटी बहू उर्फ राधिका 
सीरियल ‘छोटी बहू’ साल 2008 में टीवी पर टेलीकास्ट हुआ, इस सीरियल में रुबीना दिलैक ने छोटी बहू उर्फ राधिका का किरदार निभाया था। आज रुबीना ने चाहे कितने ही सीरियल में लीड रोल निभा लिए हों लेकिन सीरियल ‘छोटी बहू’ की राधिका के तौर पर उन्हें पहचाना जाता है।

विज्ञापन

6 of 7
अंकिता लोखंडे - फोटो : इंस्टाग्राम-@lokhandeankita

अर्चना 
साल 2009 में एकता कपूर प्रोड्यूस सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ आज भी महिला दर्शकों का फेवरेट है। इस सीरियल में अंकिता लोखंडे ने अर्चना का किरदार निभाया और उनके अपोजिट सुशांत सिंह राजपूत थे। इस सीरियल ने अंकिता को रातों-रात स्टार बनाया और टीवी की चर्चित बहुओं की लिस्ट में भी शामिल किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
हिना खान - फोटो : इंस्टाग्राम

अक्षरा 
‘ये रिश्ता क्या कहलाता है(2009)’ सीरियल में हिना खान ने अक्षरा का किरदार निभाया है। यह किरदार भी महिला दर्शकों को खूब पसंद आया। अक्षरा की सादगी ने सबका दिल जीता और इस किरदार को टीवी की मशहूर बहुओं में शामिल कर दिया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें