फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरुण धवन, ऋचा चड्ढा के बाद इस टीवी अभिनेता की भी टली शादी, लॉकडाउन की वजह से अमेरिका में फंसी मंगेतर

Sat, 13 Jun 2020 01:00 PM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
वरुण धवन, विपुल रॉय, ऋचा चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया
'एफआईआर' और 'साहेब बीवी और बॉस' जैसे कई टीवी धारावाहिकों से लोकप्रिय हो चुके कलाकार विपुल रॉय की शादी भी इस कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के कारण टल गई है। वह अपनी अमेरिकी मंगेतर मेलिस इटिची के साथ इसी साल अगस्त में शादी के बंधन में बंधने की योजना बना रहे थे। लेकिन, अचानक से मार्च के महीने में हुए विश्वव्यापी लॉकडाउन के कारण ये दोनों अलग-अलग देशों में घिरे रह गए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
विपुल रॉय - फोटो : सोशल मीडिया
विपुल का कहना है कि मेलिस फरवरी के महीने में ही अपने परिवार से मिलने के लिए सैन फ्रांसिस्को चली गई थीं। वह कहते हैं, 'हम अमेरिका से मेलिस के लौटने के बाद शादी की तारीख और जगह तय करने की योजना बना रहे थे। यहां तक कि हमने कोर्ट मैरिज करने की तारीख भी तय कर ली थी। मेलिस का पूरा परिवार भी अमेरिका से भारत आने के लिए लगभग तैयारी कर चुका था। लेकिन, दुर्भाग्य से इस महामारी ने सब कुछ बदल दिया।'
विज्ञापन

3 of 5
विपुल रॉय - फोटो : सोशल मीडिया
मेलिस अमेरिका में एक आईटी कंपनी चलाती हैं। विपुल की मेलिस से मुलाकात वर्ष 2016 में दिसंबर में हुई थी। वह अमेरिका में एक यात्रा के लिए गए हुए थे। जल्दी ही इन दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया और दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे। विपुल का कहना है कि ऐसे संकट की घड़ी में उनका एक दूसरे से अलग रहना आसान नहीं है। 

4 of 5
विपुल रॉय - फोटो : सोशल मीडिया
विपुल कहते हैं, 'हम लगातार वीडियो कॉल के जरिए एक दूसरे से जुड़े रहते हैं क्योंकि हम दोनों के ही देशों की स्थिति बहुत खराब है। हम पिछले सात महीने से मुंबई में एक साथ रह रहे थे। जब से हम पहली बार मिले हैं, हम कभी एक दूसरे से ज्यादा दिनों तक अलग नहीं रहे हैं। फिलहाल इस स्थिति को स्वीकारने के अलावा हम दोनों के पास कोई और चारा नहीं है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वरुण धवन, नताशा दलाल - फोटो : सोशल मीडिया
लॉकडाउन की वजह से विपुल और मेलिस जैसा हाल कई नामी-गिरामी जोड़ों का हुआ है। वरुण धवन और नताशा दलाल, अली फजल और ऋचा चड्ढा, यहां तक कि राणा डग्गुबाती और मिहिका बजाज की शादी भी कोरोना वायरस की वजह से प्रभावित हुई है। इनके प्रशंसकों को इन जोड़ों की शादी का बेसब्री से इंतजार है।

पुरानी तस्वीरों में दिशा पाटनी को पहचानना मुश्किल, फिल्मों में आने से पहले दिखती थीं ऐसी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें