फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘नागिन’ फेम अनीता हसनंदानी ने प्रेग्नेंसी की खबर को किया कंफर्म, वीडियो में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं

Sat, 10 Oct 2020 07:18 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अनीता हसनंदानी और रोहित रेड्डी - फोटो : instagram/anitahassanandani
करीना कपूर खान और अनुष्का शर्मा ने हाल ही में एलान किया कि जल्द ही उनके घर किलकारियां गूंजने वाली हैं। इस बीच अब 'नागिन' फेम अभिनेत्री अनीता हसनंदानी ने खुशखबरी दी है। अनीता ने अपने इंस्टाग्राम पर एक प्यारा सा वीडियो साझा कर प्रेग्नेंसी की खबर की पुष्टि की है। 
विज्ञापन

2 of 5
अनीता हसनंदानी - फोटो : instagram/anitahassanandani
वीडियो में अनीता हसनंदानी और उनके पति रोहित रेड्डी डांस कर रहे हैं। आखिर में अनीता बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं, वहीं उनके पति रोहित उनके बेबी बंप पर किस (Kiss) कर रहे हैं। अनीता ने कैप्शन में दो हार्ट को जोड़कर तीसरा हार्ट बनाया है।
 
विज्ञापन

3 of 5
अनीता हसनंदानी और रोहित रेड्डी - फोटो : instagram/rohitreddygoa
पिछले कुछ समय से अनीता के प्रेंग्नेंट होने की खबरें आ रही थीं लेकिन कपल इससे इनकार कर रहा था। यह चर्चा तब शुरू हुई जब रोहित ने एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें अनीता को देखकर प्रशंसकों ने कयास लगाने शुरू कर दिए कि अभिनेत्री प्रेग्नेंट हैं। अनीता ढीले ढाले कपड़ों में दिखी थीं और उनका वजन भी बढ़ा हुआ था।
 

4 of 5
रोहित रेड्डी का कमेंट - फोटो : screenshot from instagram
एक अन्य पोस्ट में अनीता ने रोहित के साथ तस्वीर पोस्ट की थी जिसमें उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'साल 2021 की ओर देख रही हूं। सुपर एक्साइटेड।' अनीता के इस कैप्शन को देख प्रशंसक उन्हें बधाइयां देने लगे लेकिन रोहित ने इन खबरों से इनकार किया। उस वक्त रोहित ने कहा था कि 'अरे, 2021 में वैक्सीन आ जाएगा ना। इसलिए।' रोहित के कमेंट पर अनीता ने लिखा, 'गुड वन बेबी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनीता हसनंदानी - फोटो : instagram/anitahassanandani
गौरतलब है कि अनीता ने साल 2013 में कॉर्पोरेट प्रोफेशनल रोहित रेड्डी से गोवा में शादी की थी। वर्कफ्रंट की बात करें तो अनीता 'नागिन 4' में दिखी थीं। अनीता कई बड़े टीवी शोज में काम कर चुकी हैं। टीवी क्वीन एकता कपूर से उनकी खास दोस्ती है। वो बालाजी प्रोडक्शन के कई टीवी शोज का हिस्सा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें