फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KBC 10: केबीसी सीजन 6 में बिग बी के पैरों पर गिर पड़े थे अनिल कपूर, वजह जानकर नहीं होगा यकीन

Mon, 03 Sep 2018 03:05 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
amitabh and anil
'कौन बनेगा करोड़पति' शो आज से टीवी पर ऑन एयर हो रहा है। यह 10वां सीजन है जिसे अमिताभ बच्चन होस्ट कर रहे हैं। इस शो का हर सीजन सफल रहा है ऐसे में इस सीजन को लेकर भी शो के निर्माताओं की काफी उम्मीदें है। इस बीच हम आपको 'कौन बनेगा करोड़पति सीजन 6' के सेट पर घटी ऐसी घटना के बारे में आपको बताएंगे जिसमें अनिल कपूर अमिताभ बच्चन के पैर पर गिर पड़े थे।
विज्ञापन

2 of 5
kbc
दरअसल, 'कौन बनेगा करोड़पति' यानी कि 'केबीसी' में हर रियलिटी शो की तरह समय समय पर सेलिब्रिटीज आते रहते हैं। इससे न केवल शो की टीआरपी को फायदा होता है बल्कि शो में दर्शक अपने चहेते स्टार्स के बारे में भी जानते हैं। ऐसा ही कुछ एक बार 'कौन बनेगा करोड़पति सीजन 6' में हुआ था। 
 
विज्ञापन

3 of 5
KBC
सीजन 6 में शो के दौरान अनिल कपूर भी सेट पर बतौर मेहमान आए थे। उस वक्त बिग बी ने अनिल कपूर से फिल्म 'स्लमडॉग मिलिनेयर' के बारे में पूछा था। अनिल ने इस फिल्म के बारे में बताते हुए कहा था- 'मैं इस फिल्म को पहले करना ही नहीं चाहता था। ऐसा इसलिए क्योंकि मैं डैनी बॉयल को नहीं जानता था। मैंने स्क्रिप्ट पढ़ी और किरदार के बारे में पता चला। उससे बाद मुझे अहसास हुआ कि यह तो मैंने आपको स्क्रीन पर करते हुए देखा है।'
 

4 of 5
Anil Kapoor
अनिल कपूर ने आगे कहा - 'मैंने तुंरत केबीसी के प्रोड्यूसर सिद्धार्थ बासु को फोन किया और शो के बारे में जानकारी देने को कहा। उसके बाद शो के सेट पर गया तो वहां पर मॉक सेशन चल रहा था। मैं लगातार 3 दिन तक गया। फिर मैंने कहा अमित जी के पैर कहां हैं, मैं उनके पैर छूना चाहता हूं। मैंने अपनी करियर में इससे ज्यादा एजुकेटिव शो नहीं देखा।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
AMITABH
इसके बाद शो में अमिताभ के कहने पर अनिल ने डांस किया। फिर अनिल ने अमिताभ को डांस के लिए कहा। अनिल ने कहा - 'सर मेरा डांस काफी सरल था इसलिए दर्शक आपको स्टेप्स देखना चाहते हैं।' अनिल के यह कहते ही अमिताभ ने अनिल को सीट पर बैठने को कहा। इसके बाद अचानक अनिल अमिताभ के पैरों में गिर गए जिसके बाद अमिताभ ने उन्हें उठा लिया। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें