कौन बनेगा करोड़पति के सीजन 9 का 33वां एपिसोड अमिताभ बच्चन के लिए बहुत खास रहा। शो की शुरुआत बिग बी ने महाराष्ट्र से आईं कंटेस्टेंट डॉक्टर सोनाली रेड्डी के साथ की। सोनाली सिंगल पैरेंट हैं और दो बच्चों को पाल रही हैं।
विज्ञापन
2 of 6
केबीसी
सोनाली के पति का निधन उस समय हो गया था जब उनके दोनों जुड़वा बच्चे 3 साल के थे। सोनाली तब से अपने बच्चों की अकेले ही परवरिश कर रही हैं। सोनाली ने अपनी चारों लाइफलाइन का इस्तेमाल कर 3 लाख 20 हजार रुपए जीते।
पढ़ें- 10 साल से एक हिट के लिए तरस रहे थे बॉबी देओल, सलमान खान ने खोल दी किस्मत
विज्ञापन
3 of 6
केबीसी
इन पैसों से सोनाली अपने बच्चों को फ्लाइट से हॉलीडे पर ले जाना चाहती हैं। एपिसोड के बीच में ही अमित जी ने सोनाली को बताया कि 'कुली' फिल्म के दौरान जब वो घायल हो गए थे तो अभिषेक से उनके किसी क्लासमेट ने कह दिया था कि तुम्हारे पापा मरने वाले हैं।
पढ़ें- KBC 9: 10वीं पास महिला के आगे नहीं टिक पाया IAS अफसर, अमिताभ बच्चन को भी हुई हैरानी
4 of 6
अमिताभ बच्चन
अमिताभ ने आगे कहा कि अभिषेक बहुत छोटे थे और इस बात से काफी घबरा गए थे। जब वो स्कूल से घर आया तो उन्होंने जया से इस बारे में बताया। अमिताभ ने ये किस्सा सोनाली की कहानी सुनकर बताया था। बिग बी ने कहा कि ऐसे समय पर बच्चों को समझाना काफी मुश्किल होता है।
pic.twitter.com/bYDVZDvLRR
— Aaron Pereira (@aaron_pereira94) October 8, 2017
विज्ञापन
5 of 6
केबीसी
शो के बीच में अमित जी को एक वीडियो दिखाया गया जिसमें उनके कॉलेज 'शेरवुड' की कुछ यादें थीं। इस वीडियो को देख अमिताभ ने बताया कि स्कूल में जब वो बीमार पड़ गए थे तो एक प्ले में पार्टिसिपेट नहीं कर पाए थे। तब उनके पिता हरिवंश राय बच्चन ने अमिताभ से कहा था, 'मन का हो तो अच्छा, मन का ना हो तो और भी अच्छा'।
अमिताभ ने कहा कि ये उनके लिए बहुत बड़ा सरप्राइज है और उन्होंने सोचा भी नहीं था कि ऐसा कुछ होगा। इसके बाद सितारवादक नीलाद्री ने अमिताभ बच्चन के लिए अपनी पूरी टीम के साथ परफॉर्म किया। अमित जी ने भी आखिर में नीलाद्री को गले लगाकर धन्यवाद कहा।