फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये शख्स है KBC का असली मास्टर माइंड, अमिताभ बच्चन भी इन्हीं के इशारे पर करते हैं काम

Mon, 14 Oct 2019 03:45 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
kbc - फोटो : social media
'कौन बनेगा करोड़पति' सीजन 11 टीवी के पॉपुलर शो में से एक है। हर सीजन में ये शो टीआरपी की टॉप लिस्ट में रहा है। अमिताभ बच्चन के शो को प्रस्तुत करने का अंदाज हर सीजन में दर्शकों को बांधे रखने में कामयाब रहा है। शो ने अभी तक कई कंटेस्टेंट को रातों रात करोड़पति बना दिया है। बिहार के रहने वाले गौतम कुमार इस सीजन के तीसरे करोड़पति बन गए हैं। उनसे पहले सनोज राज और बबीता ताड़े एक करोड़ जीत चुकी हैं। ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि यह गेम शो आखिर किसकी निगरानी में होता है। 
विज्ञापन

2 of 5
kbc - फोटो : social media
इन सबके पीछे 'कौन बनेगा करोड़पति' के निर्देशक अरुण शेषकुमार का दिमाग है। अरुण ने अपने करियर में कई हिट शोज दिए हैं। अरुण रियलिटी शोज को हिट कराने में माहिर हैं। अरुण ने टीवी की ऑडियंस को बाकी शो से अलग हटकर कंटेंट दिया और वो हिट भी रहे। 
विज्ञापन

3 of 5
arun sheshkumar - फोटो : sony
अरुण के करियर में 'सत्यमेव जयते', 'सच का सामना', 'इंडियाज गॉट टैलेंट', 'नच बलिए' और 'झलक दिखला जा' जैसे शो शामिल हैं। इस गेम शो के पीछे भी अरुण का ही दिमाग है।

4 of 5
kbc - फोटो : sony
'कौन बनेगा करोड़पति' अमिताभ के दिल के काफी करीब है और वो मेकिंग तक पर नजर रखते हैं। शो के बारे में अरुण शेषकुमार ने बताया कि 'अमिताभ न सिर्फ शो के होस्ट हैं बल्कि वह इसकी मेकिंग में भी पूरी तरह से शामिल हैं। 'केबीसी' की टीम से वो मिलते हैं और हर चीज की पहली प्रैक्टिस करते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kbc - फोटो : sony
अरुण ने बताया कि 'मैं इंडस्ट्री में 19 सालों से काम कर रहा हूं और कई शोज पर काम किए हैं लेकिन जब भी 'केबीसी' के सेट पर आता हूं तो 15 मिनट के अंदर नर्वस होने लगता हूं। इतने एक्सपीरियंस के बाद ऐसा नहीं होना चाहिए लेकिन यह फीलिंग भी शानदार है।' 

कौन है बिहार का ये कंटेस्टेंट, पहली ही कोशिश में 15 सवालों के जवाब देकर बन बैठा करोड़पति
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें