इशिता के सामने 12वां प्रश्न माइथोलॉजी से संबंधित था, जिसका जवाब वो नहीं दे पाईं और उन्होंने खेल क्विट कर लिया । वो शो से 6 लाख 40 हजार की धनराशि जीतकर गईं । इशिता के बाद जबलपुर, मध्यप्रदेश की अंजना केवट को हॉट सीट पर आने का मौका मिला । अंजना ने बिग बी को बताया कि वो पति के सपोर्ट की वजह से इस मंच पर पहुंची हैं ।