फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केबीसी 10: कंटेस्टेंट की मुस्कान पर फिदा हुए बिग बी, कह दी ऐसी बात सुनने के लिए तरसती हैं हीरोइनें

Tue, 25 Sep 2018 12:46 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Ishita Mer KBC 10
'कौन बनेगा करोड़पति' का हर सीजन कुछ न कुछ धमाल मचाता है। इस बार अमिताभ बच्चन का 'केबीसी 10' महिला कंटेस्टेंट की वजह से काफी चर्चा में बना हुआ है। कभी महिला कंडेक्टर की आपबीती सुनकर बॉलीवुड के महानायक भावुक हुए तो कभी किसी के सफर की कहानी सुकर उन पर गर्व महसूस हुआ। हाल ही में एक ऐसी कंटेस्टेंट हॉट सीट पर बैठीं जिनकी अमिताभ बच्चन ने जमकर तारीफ की।

 
विज्ञापन

2 of 5
Ishita Mer
सोमवार को 'कौन बनेगा करोड़पति सीजन 10' की हॉट सीट पर फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट में सबसे तेज और सही जवाब देकर इशिता मेर अमिताभ बच्चन की मेहमान बनीं। इशिता मेर राजकोट की रहने वाली हैं और एग्जिक्यूटिव मजिस्ट्रेड के पद पर कार्यरत हैं। शो की दौरान बिग बी ने इशिता के बारे में पूछा और उनकी बातें सुनकर उनसे प्रभावित भी दिखे।
विज्ञापन

3 of 5
amitabh kbc 10
दिलचस्प बात यह है कि इस शो के दौरान अमिताभ बच्चन ने इशिता मेर से जो बात कह दी उसे सुनकर आपको भी बिल्कुल यकीन नहीं होगा। हॉट सीट पर जैसे ही इशिता बैठीं उन्हें देखकर बिग बी ने ऐसी बात कह दी जिसे सुनना किसी के लिए भी बड़ी बात हो सकती है। अमिताभ बच्चन ने कहा - 'हम जब वहां खड़े थे तो आप हमें देखकर मुस्कुरा रही थीं। हमने कहा...आज बहुत अच्छा दिन गुजरने वाला है हमारा।' बिग बी की यह बात सुनकर इशिता भी हैरान रह गईं।

 

4 of 5
kbc 10 ishita mer
शो के दौरान इशिता ने बताया कि मुझे ऐसा लगता है कि सिस्टम को बदलने के लिए सिस्टम में रहना बहुत जरूरी है। 'कौन बनेगा करोड़पति' शो के दौरान अमिताभ बच्चन ने इशिता की सोच की सराहना की और कहा कि आप पूरे गेम के दौरान ऐसे ही मुस्कुराती रहें। इशिता ने 'केबीसी 10' के शुरुआती सवालों का सही सही जवाब दिया हालांकि वह ज्यादा रकम जीतने में नाकामयाब रहीं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kbc 10 amitabh bachchan
इशिता मेर ने महज 6 लाख 40 हजार रुपए जीते। इशिता मेर के बाद अंजना केवट हॉट सीट पर बैठीं। दिलचस्प बात यह है कि इशिता मेर के जाने के बाद भी बिग ने इशिता की तारीफ की। बिग बी ने कहा कि इशिता मेर का मुस्कुराता हुआ चेहरा बहुत अच्छा लगा हमें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें