फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KBC को मिला अपना पहला 'करोड़पति', जीतते-जीतते रह गईं 7 करोड़ रुपए

Sat, 30 Sep 2017 09:25 AM IST
amarujala.com- Presented by :भावना शर्मा
विज्ञापन
1 of 7
अमिताभ बच्चन
जब से 'कौन बनेगा करोड़पति' शुरू हुआ है तब से सोनी चैनल टीआरपी की लिस्ट में नंबर वन पर आ गया है। ये करोड़पति का 9वां सीजन है। लेकिन शो की फैन फॉलोइंग अभी भी कम नहीं हुई है। अब बड़ी खबर ये है कि KBC को अपना पहला करोड़पति मिल गया है।
विज्ञापन

2 of 7
kbc
जी हां, जमशेदपुर से आईं कंटेस्टेंट अनामिका मजुमदार ने 1 करोड़ रुपए जीत लिए। अनामिका को अपने टैलेंट पर पूरा भरोसा था लेकिन 7 करोड़ के प्रश्न पर पहुंचकर अनामिका थोड़ी कंफ्यूज हो गईं। 

पढ़ें- सैफ के घर से फिर आई बड़ी खुशखबरी, ट्वीट कर दी जानकारी
विज्ञापन

3 of 7
kbc
इसलिए उन्होंने 1 करोड़ रुपए लेकर ही क्विट कर लिया। शो को एक महीने बाद अपना पहला करोड़पति मिला। बता दें कि करोड़पति बनने वाली अनामिका शादीशुदा हैं और उनके दो बच्चे हैं। साथ ही अनामिका एक सोशल वर्कर भी हैं।

पढ़ें- कपिल शर्मा के फैंस के लिए दोहरी खुशखबरी, गर्लफ्रेंड ने किया बड़ा खुलासा  

4 of 7
अमिताभ बच्चन
अनामिका एक एनजीओ चलाती हैं जिसका नाम 'फेथ फॉर इंडिया' है। अनामिका का कहना है कि वो ये पैसे अपने एनजीओ पर खर्च करेंगी। ये एपीसोड पिछली रात गुड़गांव फिल्म सिटी में शूट किया गया है।
विज्ञापन

5 of 7
kbc
बता दें कि इससे पहले बृजेश चौधरी ने 50 लाख रुपए जीते थे। साथ ही दो कंटेस्टेंट 25 लाख रुपए जीत के जा चुके हैं। आगे आने वाले शो में बैडमिंटन चैंपियन पीवी सिंधु भी KBC खेलती नजर आएंगी। 
विज्ञापन

6 of 7
अमिताभ बच्चन
कल के शो हरियाणा के चरखी दादरी की अनीता सिंह 3 लाख 20 हजार रुपए जीतकर गईं। अनीता ने बताया था कि उन्होंने समाज के डर से शादी की। उन्होंने कहा कि उन्हें अपने पति पसंद नहीं थे। अनीता एक प्रश्न में फंस गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
kbc
उन्होंने फोन अ फ्रेंड लाइफलाइन लेने का फैसला किया। अनीता ने अपने पति के दोस्त से बात की। दोस्त अमित जी को बताया कि उनकी बेटी श्वेता की बेटी की शादी में वो मौजूद थे। तब बिग बी ने पूछा कि आप घर के अंदर कैसे आए थे। तो दोस्त ने कहा कि जुगाड़ से। बिग बी ये बात सुनकर हैरान रह गए थे।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें