फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KBC 10 Contestant: 1 करोड़ के सवाल पर भी बची थीं 2 लाइफलाइन, फिर भी घर ले गया 50 लाख

Thu, 18 Oct 2018 11:04 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
kbc - फोटो : sonyliv
अमिताभ बच्चन का सुपरहिट रियलिटी शो अब अपने आखिरी चरण की ओर बढ़ रहा है । 17 अक्तूबर को टेलीकास्ट हुए एपिसोड में गोवा से आए गजानन रासम हॉट सीट पर बैठे । गजानन इस सीजन के सबसे खुशनुमा कंटेस्टेंट माने जा रहे हैं । उनके आने पर पूरा सेट ठहाके मारकर हंसता रहा ।
विज्ञापन

2 of 5
kbc - फोटो : sonyliv
गजानन पेशे से रिटायर्ड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव हैं । उन्होंने बीच-बीच में अमिताभ बच्चन को ऐसे किस्से सुनाए जिससे सेट पर दर्शकों की हंसी गूंजती रही । शो के बीच में जब 90 के दशक का सवाल आया तो गजानन ने उस वक्त के फैशन की बात की ।
 
विज्ञापन

3 of 5
kbc - फोटो : sonyliv
उन्होंने बताया कि बिग बी को देखकर उन्होंने चार बेलबॉटम पैंट सिलवा ली थी । जबकि उनकी आर्थिक स्थिति उस दौरान बहुत अच्छी नहीं हुआ करती थी । इस पर अमिताभ ने भी अपना एक अनुभव शेयर किया कि उस जमाने में जब वो बेलबॉटम पहना करते थे, तब उनके बेलबॉटम में एक चूहा घुस गया था ।

4 of 5
kbc 10
अमिताभ ने कहा कि अब जो छोटी मोरी की पैंट फैशन में है, वो अच्छी हैं क्योंकि उसमें चूहा नहीं घुस सकता । गजानन ने बहुत बढि़या गेम खेला । जब गजानन के सामने एक करोड़ रुपये का सवाल आया तो भी उनके पास दो लाइफलाइन बची थीं ।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
KBC 9
एक करोड़ के सवाल पर उन्होंने दोनों लाइफलाइन का इस्तेमाल किया । इसके बावजूद वो सही जवाब तक नहीं पहुंच सके । सवाल था कि दादा साहब फाल्के द्वारा बनाई गई एकमात्र बोलती फिल्म कौन सी थी? सही जवाब था- गंगावतरण। वह 50 लाख रुपये की धनराशि जीतकर केबीसी से विदा हुए ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें