फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KBC 11: मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर नहीं हल कर पाए 12.50 लाख का ये सवाल, क्या आप जानते उत्तर?

Mon, 28 Oct 2019 12:07 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
kbc - फोटो : social media
अमिताभ बच्चन के रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति 11' में धनतेरस के दिन डॉक्टर सुशील कुमार मखीजा हॉट सीट पर बैठे । सुशील शो से सिर्फ 3.20 लाख रुपये ही जीत पाए । उन्होंने 40 हजार के सवाल तक तो बहुत अच्छा खेला, लेकिन इसके बाद वो लाइफ लाइन के सहारे ही चले । 
विज्ञापन

2 of 5
kbc 11 - फोटो : sony
सुशील लाइफ लाइन के सहारे 12.50 लाख रुपये तक पहुंच गए थे । फिर उनसे एक ऐसा सवाल पूछ लिया गया जिसका उन्होंने गलत जवाब दिया और 3.20 पर आ गए । बता दें कि डॉ. मखीजा महाराष्ट्र के नागपुर के सरकारी मेडिकल कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं । 
विज्ञापन

3 of 5
kbc 11 - फोटो : social media
12.50 लाख का सवाल था- इनमें से कौन सी राक्षसों की जोड़ी थी जो ब्राह्मणों को भोज पर बुलाकर उनकी हत्या कर देती थी? इस प्रश्न का सही उत्तर था इल्लव और वातापी । सुशील कुमार मखीजा ने इसका गलत जवाब दिया और उन्होंने केवल 3 लाख 20 हजार रुपए जीतकर इस गेम को अलविदा कहा ।

4 of 5
kbc - फोटो : social media
सुशील के बाद हॉटसीट पर डॉ बीएम भारद्वाज और उनकी पत्नी डॉ माधुरी भारद्वाज विराजमान हुए । ये इस गेम में कर्मवीर के तौर पर पहुंचे हैं । ये दंपति 'अपना घर' नाम की एक संस्था चलाते हैं जिसमें ऐसे लोगों को शरण दी जाती है जो लाचार और असहाय हैं ।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kbc 11 - फोटो : sony liv
इसके अलावा वे ऐसे परिवारों को भी मिलाने की कोशिश करते हैं जो बिछड़ चुके हैं । पिछले दिनों शो में बिग बी ने अपने एक्टर बनने की कहानी बताई थी । बिग बी कुछ दिन पहले अस्पताल में भर्ती थे । उन्हें लिवर में समस्या थी । अस्पताल से लौटने के बाद उन्होंने 5 किलो वजन कम कर लिया है ।
 

Bigg Boss 13: चायपत्ती के लिए हाथापाई पर उतरे पारस और आसिम, आज सलमान खान लगाएंगे क्लास

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें