KBC 12
- फोटो : TWITTER- @SrBachchan
'कौन बनेगा करोड़पति' में हर साल गेम के दौरान एक ऐसा सीन होता था जब प्रतियोगी अपने किसी जानने वाले को फोन करता तो इधर से अमिताभ बच्चन प्रतियोगी के करीबी से कहते 'हैलो मैं अमिताभ बच्चन बोल रहा हूं'। यह सुनकर प्रतियोगी के जानने वाले की खुशी का ठिकाना न रहता। अब इस नए बदलाव के साथ जानने वालों की खुशियां दोगुनी होने वाली हैं। क्योंकि, अमिताभ बच्चन अब लोगों से फोन पर नहीं, बल्कि वीडियो कॉल के जरिए संपर्क करेंगे और उनसे आमने सामने रूबरू होंगे। और इस नए बदलाव का नाम होगा 'वीडियो ए फ्रेंड'। इसके अलावा प्रतियोगी की बाकी लाइफलाइन जैसे; 50:50, एक्सपर्ट की राय और सवाल को बदलना, ज्यों की त्यों रहेंगी।