फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्थडे के 3 दिन पहले एक बेटी की डिमांड से बिग बी हुए भावुक, पिता से मांगा ऐसा गिफ्ट हर कोई चौंका

Mon, 09 Oct 2017 09:31 AM IST
amarujala.com- Presented by :भावना शर्मा
विज्ञापन
1 of 8
केबीसी
बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन का 3 दिन बाद यानी 11 अक्टूबर को जन्मदिन है। इससे पहले कौन बनेगा करोड़पति के मंच पर एक बेटी ने अपने पिता से ऐसा गिफ्ट मांगा जो आजतक किसी ने नहीं मांगा होगा।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
केबीसी
अमिताभ भी अपनी बेटी श्वेता बच्चन से बहुत प्यार करते हैं। इतने बड़े मंच पर अपने सामने एक बेटी की ये बात सुनकर अमिताभ भी भावुक हो गए। कल के एपिसोड में 10वीं पास मीनाक्षी जैन 50 लाख रुपए जीतकर गईं। 

पढ़ें- B'Day Spl: 13 साल की उम्र में एक राजा ने बेगम अख्तर को दिया था ऐसा जख्म, हादसे के बाद बन गई थीं मां
विज्ञापन

3 of 8
केबीसी
मीनाक्षी इस मंच पर अपने पिता को ये दिखाने आई थीं कि वो भी कुछ कर सकती हैं। मीनाक्षी 6 बहनें और एक भाई हैं।  इस दौरान उन्होंने अपने पिता से कहा कि हम 6 बहनों को मुखाग्नि देने का अधिकार दिया जाए।

पढ़ें- KBC 9: 10वीं पास महिला से बिग बी ने पूछा 1 करोड़ का सवाल, वो कुछ ऐसा बोली गर्व होगा उसपर

4 of 8
केबीसी
अमिताभ मीनक्षी के सरल स्वभाव और आत्मविश्वास से काफी प्रभावित हुए। मीनाक्षी जैन मुंबई की रहने वाली हैं और गूगल की तरह ज्ञान हासिल करना चाहती हैं। मीनाक्षी की बहनें भी उन्हें गूगल कहकर पुकारती हैं।
विज्ञापन

5 of 8
केबीसी
इन पैसों से मीनाक्षी सबसे पहले अपने पिता के लिए एक कार खरीदेंगी। शो के बाद मीनाक्षी और ‌उनके पिता काफी भावुक थे। मीनाक्षी का कहना है कि वो गूगल की तरह ज्ञानवान बनना चाहती हैं। उनकी पांच बहनें उन्हें गूगल कहकर पुकारती हैं।
विज्ञापन

6 of 8
केबीसी
मीनाक्षी से पूछे गए कुछ खास आसान भी नहीं थे। लेकिन उनके ज्ञान के आगे किसी की ना चली। 50 लाख के प्रश्न का जवाब देने में उन्होंने एक सेकंड की भी देरी नहीं की। अगली स्लाइड में जानिए उनसे क्या सवाल पूछे गए थे।
विज्ञापन

7 of 8
ये हैं 3 लाख 20 हजार से पूछे गए सवाल-

सवालः इनमें से कौन-सी नदी पूर्व से पश्चिम की ओर नहीं बहती है? जवाबः नर्मदा

सवालः मुंबई और गोवा के बीच 2017 में शुरू की गई सुपरफास्ट ट्रेन का नाम क्या है? जवाबः तेजस एक्सप्रेस

सवालः इनमें से किस भारतीय खिलाड़ी की पत्नी बास्केटबॉल में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं? जवाबः ईशांत शर्मा

सवालः ‘क्विट इंडिया’ यानी भारत छोड़ो के नारे का ईजाद इनमें से किस स्वतंत्रता सेनानी ने किया था? जवाबः युसूफ मेहरअली (50 लाख रुपए का सवाल)
विज्ञापन

8 of 8
ये था एक करोड़ रुपए का सवाल

1869 में, जमशेद जी नुसरवानजी टाटा ने किस टेक्सटाइल मिल की शुरुआत की थी?
ऑप्शनः एम्प्रेस मिल, एलेक्जेंड्रा मिल, लैंकाशायर मिल या विक्टोरिया मिल
लेकिन उन्होंने यहां क्विट कर लिया, क्योंकि वे इसका जवाब नहीं जानती थीं।
सही जवाब था: अलेक्जेंड्रा मिल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें