छोटे पर्दे पर अपनी एक्टिंग के साथ ही साथ अपने क्यूट लुक्स को लेकर अवनीत कौर सभी का दिल जीत चुकी हैं। हालांकि पिछले कुछ दिनों से वो अस्पताल में भर्ती हैं। इस बात की जानकारी खुद अवनीत ने सोशल मीडिया पर दी थी। लेकिन इस बीच अवनीत के भाई ने उन्हें सरप्राइज गिफ्ट दिया है। जिससे एक्ट्रेस बेहद खुश है।