फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 18: 'मुझे भी ऐसा लगता है कि..,' बॉयफ्रेंड के शादी प्रपोजल से मुकरने पर एलिस कौशिक ने दी प्रतिक्रिया

Wed, 27 Nov 2024 12:04 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'बिग बॉस 18' का हिस्सा रह चुकीं अभिनेत्री एलिस कौशिक ने बॉयफ्रेंड-अभिनेता कंवर ढिल्लों के साथ अपने रिश्ते पर खुलकर बात की है। साथ ही कंवर की ओर से शादी के प्रस्ताव को झूठा ठहराए जाने पर अपना पक्ष रखती नजर आई हैं। 
 
विज्ञापन
1 of 5
एलिस कौशिक - फोटो : इंस्टाग्राम @alicekaushikofficial
'बिग बॉस 18' का हिस्सा रह चुकीं अभिनेत्री एलिस कौशिक को तब झटका लगा था जब उन्हें शो के होस्ट सलमान खान ने बताया था कि उनके बॉयफ्रेंड-अभिनेता कंवर ढिल्लों ने उनके शादी के लिए प्रपोज करने के दावों का खंडन किया था। अब जब एलिस शो से बाहर आ गई हैं, तो उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड के दावों पर प्रतिक्रिया दी है। एलिस ने साफ किया है कि सभी ने कंवर ढिल्लों की टिप्पणी को गलत समझा। 
विज्ञापन

2 of 5
एलिस कौशिक - फोटो : इंस्टाग्राम @alicekaushikofficial

कंवर के बयान पर एलिस की दो टूक 

एक मीडिया बातचीत के दौरान एक्स 'बिग बॉस 18' प्रतियोगी एलिस कौशिक से कंवर के बयान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि उनके कहने का मतलब यह था कि हम तुरंत शादी नहीं करने जा रहे हैं और मुझे भी ऐसा ही लगता है।' इसके अलावा, उन्होंने सलमान खान के साथ हुई एक बातचीत भी जिक्र किया, जिसमें अभिनेत्री से शादी के बारे में सवाल किया गया था। 
विज्ञापन

3 of 5
एलिस कौशिक - फोटो : इंस्टाग्राम @alicekaushikofficial

शादी की योजना पर दिया ये बयान

एलिस ने सलमान के सवाल पर अपने जवाब को याद करते हुए कहा, 'जब सलमान सर ने पूछा कि क्या मैं शादी करना चाहती हूं, तो मैंने कहा, 'नहीं सर, अगले 5 साल तक नहीं।' उन्होंने आगे कहा, 'कंवर का भी ऐसा ही मतलब था। यह सिर्फ एक गलतफहमी थी।' जानकारी हो कि 'बिग बॉस 18' में अपने कार्यकाल के दौरान एलिस कौशिक ने दावा किया था कि कंवर ढिल्लों उनसे शादी करना चाहते थे और उन्होंने उन्हें प्रपोज भी किया था।

4 of 5
एलिस कौशिक - फोटो : इंस्टाग्राम @alicekaushikofficial

कंवर ने किया था शादी के प्रपोजल से इनकार 

हालांकि, बाद में एक इंटरव्यू में कंवर ने उन्हें शादी के लिए प्रपोज करने से इनकार कर दिया था। कंवर ने एक बयान में कहा था, 'मैं बोला मैं तुम्हें डेट पर जाना चाहता हूं क्योंकि तुम उस तरह की लड़की हो जिससे मैं शादी करना चाहूंगा। मतलब, आप उस तरह की लड़की हैं जिसे डेट करके आगे सेटल हो सकते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एलिस कौशिक - फोटो : इंस्टाग्राम @alicekaushikofficial

ट्रोल्स को सुनाई थी खरीखोटी 

कंवर ने आगे कहा था, 'हालांकि, उन्होंने शो के अंदर जिस उत्साह के साथ इस बात को बोला है, मुझे लोगों के मैसेज आने शुरू हो गए हैं।' इस बयान के लिए कंवर को जमकर ट्रोल किया गया। यही वजह रही कि उन्हें बयान पर वापस से प्रतिक्रिया देनी पड़ गई। कंवर ने अपने पिछले बयान पर टिप्पणी करते हुए कहा, 'जिन लोगों को संदेह है वे मुझे कॉल करके पूछ सकते हैं। मुझे नहीं लगता कि मुझे उन लोगों को स्पष्टीकरण देने की जरूरत है जिन्हें मैं नहीं जानता। जब चीजें अच्छी होती हैं तो लोग पूछने नहीं आते, है ना? तो जब कुछ और होता है तो नाक सिकोड़ने का क्या मतलब है? मैं जानता हूं कि मैं क्या कह रहा था, इसलिए मैं समझाने में अपनी ऊर्जा बर्बाद नहीं करता।'

KBC 16: जब अमिताभ बच्चन को लोगों ने समझा टेनिस खिलाड़ी विजय अमृतराज, 'केबीसी 16' पर साझा की मजेदार घटना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें