बिग बॉस 11 में पहले ही दिन से हंगामा देखने को मिला। जिसका खामियाजा जुबैर खान को भी भुगतना पड़ा। लेकिन शो के पहले हफ्ते में एक नहीं बल्कि दो को शो से आउट होना पड़ा था ....लेकिन इन सबके बीच जो एक बात निकलकर आ रही है वो ये है कि शिल्पा ने घर में इन दो कंटेस्टेंट्स का भंडाफोड़ किया है...
विज्ञापन
2 of 5
Shilpa Shinde
चलिए आपको बताते हैं कि आखिर क्या है मामला... दरअसल, ये बताने की कोशिश की जा रही है कि शो के पहले हफ्ते में बाहर निकले जुबैर और प्रियांक की कहानी कुछ और ही बयां कर रही है। जुबैर घर में अभद्र भाषा बोलने के चलते बाहर हो गए थे। लेकिन....
विज्ञापन
3 of 5
Vikas
प्रियांक को विकास और आकाश की लड़ाई में बीच में पड़ने के चलते और आकाश पर हाथ उठाने की वजह से घर से हाथ धोना पड़ा था। लेकिन घर में दोबारा एंट्री मिलने के बाद विकास और प्रियांक का असली रंग शो के 12वें हफ्तें में सामने आया है।
4 of 5
Priyank
बता दें कि प्रियांक और विकास पहले से ही एक अच्छे दोस्त हैं और शो में एक-दूजे से लड़ते भी नजर आ रहे हैं। लेकिन ये सब उनकी प्लानिंग का ही हिस्सा है। शिल्पा से शुरू से ही लड़ते आए विकास का प्रियांक की दोस्ती का भंडाफोड़ हो गया है।
दरअसल, 18 नंवबर के शो में शिल्पा इन दोनों की चाल समझ गईं और इनकी पोल खोल डाली। बता दें कि शो के पहले हफ्ते में आकाश की वजह से ही दोनों ही दोस्त बिछड़ गए थे लेकिन अब शो में आकाश का मां का रोल करने वाली शिल्पा ने ही बताया कि ये दोनों शूरू से बड़ा ड्रामा रच रहे थे।