बिग बॉस के सीजन 11 की टीआरपी को बढ़ाने के लिए शो के मेकर्स कुछ भी करने को तैयार हैं। सपना-हितेन के बेघर होने के बाद अब फिर चौंकाने वाला फैसला होगा। इस बार एक नहीं बल्कि एक साथ दो कंटेस्टेंट घर से बेघर होंगे। गौर हो कि हिना को छोड़कर घर के सभी सदस्य नॉमीनेट हैं, ऐसे में ये होगा स्वाभाविक है।
पढ़ेंः Bigg Boss 11: शो में फिर KISSING सीन शुरू, 2 कंटेस्टेंट्स ने पहली बार अर्शी को चूमा
विज्ञापन
2 of 5
बिग बॉस के हर सीजन में वैसे तो विवादित फैसले होते रहे हैं, लेकिन इस सीजन में पहली बार ऐसे फैसले हुए, जो पहले कभी देखने को नहीं मिले। ऐसा एक बार में नहीं हुआ, हर सप्ताह कोई न कोई चौंकाने वाली बात देखने को मिल रही है। इसी के तहत इस सप्ताह भी आपको कई चौंकाने वाले ट्विस्ट देखने को मिलेंगे।
विज्ञापन
3 of 5
बिग बॉस 11 में फाइनल वीक के लिए अभी महज केवल 3 वीक का सफर और बचा हुआ है। ऐसे में बिग बॉस खुद खेल को दिलचस्प बनाने की कोशिश कर रहे हैं। हितेन तेजवानी के चले जाने के बाद घर के खुले आम प्लानिंग की जा रही है। इसके तहत हिना खान को छोड़कर घर का हर एक सदस्य घर से बेघर होने के लिए तैयार बैठा है।
पढ़ेंः Bigg Boss में फिर लौट रहे हैं हितेन, साथ लेकर आएंगे ऐसा कंटेस्टेंट जिसने पार की थी चुंबन की हदें
4 of 5
3 वीक और 8 कंटेस्टेंट के साथ अब इस गेम को आगे नहीं बढ़ाने की प्लानिंग की गई है। इसके अनुसार इस सप्ताह घर से 1 नहीं बल्कि 2 कंटेस्टेंट बाहर हो जायेंगे। लेटेस्ट वोटिंग ट्रेंड के मुताबिक ये 2 कंटेस्टेंट घर से बाहर हो सकते हैं। इस बार शिल्पा शिंदे नंबर 1 पर, प्रियांक शर्मा नंबर 2 पर और विकास गुप्ता नंबर 3 पर चल रहे हैं।
लव त्यागी अपने गेम के गलत तरीके के कारण नंबर 4 पर आ गए हैं। वह 4 नंबर पर हैं। पुनीश शर्मा अपनी प्लानिंग के कारण फिलहाल नंबर 5 पर है। अर्शी खान से दर्शक नाराज होना शुरू हो गए हैं, वह नंबर 6 पर खिसक गई हैं। आकाश अपने घटिया बर्ताव के कारण अंतिम नंबर पर हैं। दोनों का इस बार घर से जाना तय लग रहा है।