फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 11: घर से आउट होने पर आकाश को लगा सदमा, बाहर आते ही दे दिया ये बड़ा बयान

Fri, 12 Jan 2018 09:47 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बिग बॉस
बिग बॉस 11 के आखिरी हफ्ते में एक और कंटेस्टेंट बाहर हो गया। ये हैं आकाश डडलानी। सबसे कम वोट मिलने के चलते बिग बॉस ने अर्शी के साथ आकाश को बाहर भेज दिया। रैपर आकाश बीच में ही बेघर होने की वजह से काफी दुखी थे।
विज्ञापन

2 of 6
बिग बॉस
आकाश से पहले तक जो भी कंटेस्टेंट आउट हुए उन्होंने बाहर आकर इंटरव्यू दिया। लेकिन आकाश इतने ज्यादा दुखी थे कि वो बिना इंटरव्यू दिए ही चले गए। हालांकि उन्होंने पीटीआई से बात करते हुए बिग बॉस में अपनी जर्नी के बारे में बात की।

पढ़ें- Bigg Boss 11: फिनाले से 3 दिन पहले तानाशाह बना ये कंटेस्टेंट, पैसों के लिए घरवालों को बनाया नौकर
विज्ञापन

3 of 6
बिग बॉस
उन्होंने कहा, 'बहुत खुश हूं कि मैं टॉप 5 तक पहुंचा। ये दुख की बात है कि मैं इस समय घर से बाहर हुआ। मैं लंबे समय तक घर में रहा क्योंकि मैंने लोगों को खूब एंटरटेन किया। मैंने रैप किया और अपना बेस्ट देने की कोशिश की।'
 

4 of 6
बिग बॉस
इतना कहकर आकाश चले गए। आकाश सीधे अपने घर पहुंचे और यहां अर्शी-बंदगी के साथ खूब मस्ती की। घर में सभी ने आकाश का स्वागत किया। तीनों ने मिलकर 'ये बिग बॉस का घर है' रैप भी गाया। आकाश अपने परिवार से मिलकर काफी खुश हैं।

पढ़ें- Bigg Boss 11: महिलाओं के कपड़ों के साथ कुछ ऐसा करता है ये कंटेस्टेंट, सुनकर आ जाएगी शर्म
विज्ञापन

5 of 6
बिग बॉस
बता दें कि आकाश के आउट होने से पहले बिग बॉस ने घरवालों को एक टास्क दिया था। इस टास्क में घरवालों को मतलबी बनकर एक-दूसरे की पर्सनल चीजों को बर्बाद करना था। इस टास्क के विजेता विकास बने। टास्क खत्म होने के बाद ही बिग बॉस ने आकाश को घर से बाहर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बिग बॉस
आकाश ने घर में आने से पहले कहा था कि वो म्यूजिक में अपना करियर बनाना चाहते हैं। उन्हें बॉलीवुड के लिए गाना है। गाने हिट हुए तो फिर वो एक्टिंग में भी ट्राई करेंगे। फिलहाल घर में टॉप 4 कंटेस्टेंट पुनीश शर्मा, विकास गुप्ता, शिल्पा शिंदे और हिना खान के बीच कॉम्पटीशन जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें