फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के पांच साल बाद ऐश्वर्या ने बताई रिश्ते की 'कड़वी सच्चाई', बोलीं- 'पति के साथ कई बार...'

Sun, 12 Jan 2020 02:12 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
ऐश्वर्या सखूजा - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री ऐश्वर्या सखूजा टीवी और मॉडलिंग के क्षेत्र में जाना पहचाना चेहरा हैं। ऐश्वर्या ने हाल ही में अपनी शादी की सालगिरह सेलिब्रेट की। पांच दिसंबर 2014 को वो रोहित नाग के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं। निजी जिंदगी को लेकर अब ऐश्वर्या ने कई खुलासे किए।
विज्ञापन

2 of 5
Aishwarya Sakhuja - फोटो : instagram
बॉलीवुड लाइफ वेबसाइट को दिए एक इंटरव्यू में ऐश्वर्या ने कहा कि पिछले दो साल से रोहित और उनके रिश्ते में उतार-चढ़ाव आते रहे हैं। किसी भी रिश्ते में हमेशा सब कुछ ठीक नहीं होता। ऐश्वर्या को उम्मीद है कि आने वाले समय में वो एंजॉय कर पाएंगी।
विज्ञापन

3 of 5
ऐश्वर्या सखूजा - फोटो : सोशल मीडिया
ऐश्वर्या कहती हैं कि 'रोहित और मैं पिछले 11 सालों से एक दूसरे के साथ हैं। हमारी शादी को पांच साल हो चुके हैं। हमेशा ऐसा नहीं होता कि सबकुछ ठीक हो। दोनों के बीच अनबन भी हुई है। सभी शादीशुदा जोड़े के बीच ऐसा होता है। मुझे ऐसा लगता है कि बीते दो साल रोहित और मैंने बहुत बुरा समय देखा। ये प्रोफेशनली और पर्सनली दोनों तौर पर था।'

4 of 5
aishwarya sakhuja - फोटो : aishwarya sakhuja
ऐश्वर्या ने आगे कहा कि 'मुझे उम्मीद है कि आने वाले समय में हम बहुत एंजॉय करेंगे। अलग-अलग जगहों पर यात्राएं करना, साथ में घर बैठना और कपिल शर्मा के जोक्स पर हंसना। हम चाहते हैं कि पिछले दो साल की तरह नहीं बल्कि हमारी जिंदगी में और मजे हों।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
aishwarya sakhuja - फोटो : file photo
शादी की सालगिरह पर ऐश्वर्या ने एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें वो रोहित के साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आई थीं। बता दें कि ऐश्वर्या और रोहित ने डांस रियलिटी शो 'नच बलिए' के सीजन सात में हिस्सा लिया था। टीवी के अलावा ऐश्वर्या हाल ही में फिल्म 'उजड़ा चमन' में नजर आई थीं।

Bigg Boss 13: लक्ष्मी अग्रवाल की आपबीती सुनकर शो में रो पड़े सिद्धार्थ शुक्ला, घरवाले भी हुए इमोशनल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें