फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BB 13: सलमान के पास पहुंची बिग बॉस की परेशान पत्नी, सुनाया सुहागरात का किस्सा

Mon, 23 Dec 2019 07:44 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Sunil Grover, Salman Khan - फोटो : social media
छोटे पर्दे का रियलिटी शो बिग बॉस 13 में पूरे हफ्ते कंटेस्टेंट्स के बीच का प्यार और लड़ाई दर्शकों को देखने को मिलती है। वहीं वीकेंड के वार में सलमान खान एंटरटेनमेंट के डोज को और भी बढ़ा देते हैं। ऐसे में इस बार सोमवार को मस्ती को डबल डोज देखने को मिलेगा।
विज्ञापन

2 of 5
Sunil Grover - फोटो : social media
दरअसल सोमवार को टेलीकास्ट होने वाले एपिसोड में सलमान खान खान बिग बॉस की परेशान पत्नी के साथ नजर आएंगे। बिग बॉस की परेशान पत्नी  सुनते ही आप भी चक्कर में पड़ गए होंगे कि आखिर ये कौन हैं? तो आपके इस सवाल का जवाब हम दे देते हैं कि ये कोई और नहीं बल्कि सुनील ग्रोवर हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Sunil Grover - फोटो : social media
बता दें कि अपकमिंग एपिसोड के प्रोमो में सुनील ग्रोवर लड़की के गेटअप में बिग बॉस की पत्नी बने नजर आ रहे हैं। सुनील ग्रोवर न सिर्फ परेशान पत्नी के किरदार में नजर आ रहे हैं बल्कि साथ ही साथ सलमान खान से बिग बॉस की शिकायत और फ्लर्ट करते दिख रहे हैं।

4 of 5
Sunil Grover - फोटो : social media
वीडियो में देख सकते हैं कि सुनील ग्रोवर पिंक कलर के गाउन में काफी जच रहे हैं। इसके साथ ही परेशान पत्नी बने सुनील ग्रोवर कहते हैं कि वो आज तक बिग बॉस से नहीं मिले हैं और 13 साल की इस शादी में शादी जैसा कुछ नहीं है। इस दौरान परेशान पत्नी ने सलमान खान को अपनी सुहागरात का भी किस्सा सुनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Sunil Grover - फोटो : social media
बिग बॉस की पत्नी सलमान खान से कहती हैं, 'जब हमारी सुहागरात थी तब बिग बॉस बेड के नीचे छुपे हुए थे। वहां से उन्होंने कहा- बिग बॉस चाहते हैं कि आप अपना घूंघट उतारे। फिर मैंने कहा घूंघट तो पहना ही नहीं है, तो कहां से उतारूंगी।' सोशल मीडिया पर इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है।

पढ़ें: Bigg Boss 13: घर के अंदर पहुंचे 'सलमान खान', सिद्धार्थ शुक्ला और आसिम को पड़े थप्पड़
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें