कोरोना वायरस के भारत में बढ़ते प्रकोप के बीच जरूरी सामनों की दुकानों के अलावा सभी कुछ लॉकडाउन है। इस वक्त ज्यादातर सितारों ने भी अपने यहां काम करने वाले लोगों को छुट्टी दे दी है और अपना काम खुद ही कर रहे हैं। इस बीच टीवी अभिनेता शिविन नारंग अपने घर के सामान की खरीदारी करने खुद निकले। शिविन की मास्क लगाए तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं जिसमें वो दूध और सब्जियां लेने घर से बाहर दिखाई दिए।